Image Slider

होमताजा खबरदेशपंजाब में मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 8 की मौत; कई घायल

Last Updated:

Sangrur MGNREGA Workers Killed: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मनरेगा के आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसे के समय करीब 25 मजदूर सड़क पर काम कर रहे थे. संगरूर के एसपी पलविंदर चीमा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पंजाब में मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 8 की मौत; कई घायलZoom

ये सभी मजदूर पर सड़क बनाने का काम कर रहे थे.

पंजाब के जिला संगरूर स्थित लहरागागा में एक तेज रफ़्तार कार ने मनरेगा में काम कर रहे लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त मौके पर करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. ये सभी सड़क किनारे काम कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर संगरूर जिले के लहरागागा के पास स्थित अलीशेर गांव के रहने वाले थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. अस्पताल में इलाज के दौरान भी कुछ मजदूरों की मौत होने की सूचना सामने आई है. हालांकि, मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

आरोपी की पहचान कर ली गई

इस हादसे को लेकर संगरूर के SP पलविंदर चीमा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. शुरुआती जानकारी में कार चालक का नाम परगट सिंह काला बताया जा रहा है. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर PB11 CP 0080 बताया गया है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

authorimg

साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||