Image Slider

गाजियाबाद। राजनगर के बिजली उपभोक्ताओं को आज असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रखरखाव और विकास कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आज (शनिवार) दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। राजनगर के सभी फीडरों पर मरम्मत का काम किया जाएगा। इस दौरान पूरे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ऊर्जा निगम जोन एक के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली संबंधी सभी कार्य समय से निपटा लें। इससे बिजली गुल होने पर उन्हें अधिक परेशानी नहीं होगी।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||