Image Slider

Chief Minister Yogi Adityanath to visit Ghaziabad today

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजियाबाद आएंगे। वह डासना स्थित सुंदरदीप कॉलेज में आयोजित मतदाता सम्मेलन में शामिल होकर विधान परिषद चुनाव के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह इंदिरापुरम में आरओ प्लांट का उद्घाटन करेंगे।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को क्षेत्रीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने बताया कि गाजियाबाद समेत नौ जिलों में विधान परिषद की दो सीटों के लिए चुनाव होना है।

इनमें स्नातक सीट से दिनेश गोयल और शिक्षक सीट से श्रीचंद गुप्ता चुनाव मैदान में हैं। दोनों सीटों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह बढ़ेगा।

कॉलेज के आसपास नो ड्रोन जोन

मुख्यमंत्री पहले आरओ प्लांट का उद्घाटन करने इंदिरापुरम में जाएंगे और करीब दो बजे डासना स्थित सुंदरदीप कॉलेज में मतदाताओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर रूट और कार्यक्रम स्थल के आसपास 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए यातायात पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। पुलिस टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की निगरानी भी की जा रही है। कॉलेज के आसपास का क्षेत्र नो-ड्रोन जोन रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||