Image Slider

Last Updated:

Feng Shui Plants for Diwali: क्या आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और तरक्की के नए रास्ते खुलें? फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास पौधों को धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इन पौधों को घर या ऑफिस में सही दिशा में रखने से समृद्धि और सफलता के लिए अनुकूल वातावरण बन सकता है. आइए जानते हैं धन और सफलता लाने वाले 5 फेंगशुई पौधे के बारे में…

Diwali 2026 Feng Shui Plants: दिवाली का त्योहार सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस खास मौके पर लोग घर की साफ-सफाई और सजावट के साथ ऐसी चीजें भी लाते हैं, जिन्हें सौभाग्य और धन से जोड़कर देखा जाता है. फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक उन्नति और सफलता के प्रतीक माने जाते हैं. जेड प्लांट से लेकर लकी बैम्बू तक, इन पौधों को सही दिशा में रखने से घर की सुंदरता बढ़ने के साथ एक खुशनुमा माहौल भी बन सकता है. ऐसे में आप दिवाली से पहले इन 5 फेंगशुई पौधों को घर या ऑफिस में लाने पर विचार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनके महत्व और इन्हें रखने की सही दिशा के बारे में…

जेड प्लांट – फेंगशुई में जेड प्लांट को सौभाग्य और धन से जोड़कर देखा जाता है. इसकी गोल, सिक्कों जैसी पत्तियां आर्थिक वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं. इसे मनी प्लांट या मनी ट्री भी कहा जाता है. मान्यता के अनुसार, इसे घर या ऑफिस की दक्षिण-पूर्व दिशा में या फिर ऑफिस की मेज पर रखना बहुक शुभ माना जाता है. यह पौधा आसानी से उगाया जा सकता है और इसे अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती.

मनी ट्री – मनी ट्री का वैज्ञानिक नाम पचिरा एक्वाटिका है. इसका तना अक्सर गुंथा हुआ होता है और फेंगशुई में इसे स्थिरता, आर्थिक उन्नति तथा व्यावसायिक सफलता का प्रतीक माना जाता है. इसकी पांच पत्तियों वाली शाखाओं को प्रकृति के पांच तत्वों के सामंजस्य से भी जोड़ा जाता है. इसे घर या ऑफिस में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लकी बैम्बू – लकी बैम्बू को करियर में तरक्की, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. फेंगशुई की मान्यताओं में तीन डंठल खुशी और आठ डंठल धन-संपन्नता से जोड़े जाते हैं. इसे पानी या मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है. घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में इसे रखा जा सकता है.

गोल्डन पोथोस या डेविल्स आइवी – गोल्डन पोथोस एक पॉपुलर इनडोर प्लांट है, जिसकी हरी और पीले रंग की पत्तियां घर को आकर्षक बनाती हैं. फेंगशुई में इसे विकास, विस्तार और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. अगर आप नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं या करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो इसे घर या ऑफिस में लगा सकते हैं. इस लकी पौधे को आप पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं.

स्नेक प्लांट – स्नेक प्लांट की लंबी, सीधी पत्तियां मजबूती, सुरक्षा और निरंतर विकास का प्रतीक मानी जाती हैं. यह कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है और इसे बहुत अधिक पानी की जरूरत नहीं होती. इसे स्टडी रूम, कार्यस्थल या घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा जा सकता है. इसकी मौजूदगी कमरे में हरियाली बढ़ाती है और शांत वातावरण बनाने में मदद कर सकती है.

धन और समृद्धि के लिए पौधों की देखभाल कैसे करें? – फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को धन और समृद्धि से संबंधित माना जाता है. इसलिए कई लोग इस दिशा में मनी प्लांट और अन्य शुभ माने जाने वाले पौधे रखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर के भीतर रखें और उसकी बेल को जमीन पर ना फैलने दें. मनी प्लांट का इस तरह रखना अशुभ माना जाता है. पौधों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें पर्याप्त रोशनी दें, जरूरत के अनुसार पानी डालें और सूखी पत्तियों को नियमित रूप से हटा दें. अधिकतर इनडोर पौधों के लिए तेज सीधी धूप के बजाय इनडायरेक्ट रोशनी बेहतर रहती है. पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जरूर जांचें.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||