Image Slider


Truck ran over a motorcyclist; three fingers had to be amputated.



लोनी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रोनिका सिटी में हुए हादसे में उसके पैर की तीन उंगलियां कुचल गईं और उनको इलाज के दौरान काटना पड़ा। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। दिल्ली के जौहरीपुर विस्तार निवासी रीता ने पुलिस को बताया कि 10 अक्तूबर की शाम को उनके पति सुनील कुमार बाइक से घर लौट रहे थे। पावी सादकपुर गांव के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर पैर के ऑपरेशन में तीन अंगुलियां काटनी पड़ी। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||