Image Slider

Railway Latest News: : त्यौहारों का मौसम चल रहा है. अगर आप भी छठ और दीवाली भी घर जा रहे हैं. ट्रेन की टिकट बुक कर दी है तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर आई है. अब आप जब ट्रेन पकड़ने जाएंगे तो आपका प्लेटफॉर्म बदल भी सकता है. उत्तरी रेलवे ने ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर बदल दिए हैं. इसलिए नए अपडेट को जानकर आप उसी के हिसाब से समय पर अपने नए प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाएं नहीं तो आपकी ट्रेन न छूट भी सकती है.

उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 16 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म बदलाव की पूरी जानकारी दी है. रेलवे ने दिवाली और छठ की भीड़ को देखते हुए और स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य (बिजली और छत निर्माण) के कारण 16 अक्टूबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदल दिए हैं.

सबसे खास बात है कि यह बदलाव लगभग एक महीने यानि छठ तक लागू रहेगा. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले वे एक बार अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर जरूर चेक कर लें. कहीं ऐसा न हो कि आप जिस प्लेटफार्म पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करें, उस पर आपकी ट्रेन आए ही न और किसी दूसरे प्लेटफार्म पर आए.

इन ट्रेनों के बदले गए प्लेटफॉर्म
उत्तर रेलवे ने कई एक्सप्रेस सहित पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया है. इनमें वंदे भरत, शताब्दी, रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, दिल्ली-पलवल, शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू आदि शामिल हैं. इन ट्रेनों के आने के नए प्लेटफॉर्म की यहां पूरी लिस्ट दी जा रही है.

रेलवे ने 16 अक्‍टूबर से 16 नवंबर तक करीब 16-17 ट्रेनों के प्‍लेटफॉर्म नंबर में बदलाव क‍िया है.

बता दें कि रेलवे ने करीब 16-17 ट्रेनों के प्रभावित होने की जानकारी दी है. इसमें कुछ ट्रेनों के दोनों दिशाओं के प्लेटफॉर्म के नंबर शामिल हैं.

इसलिए किसी यात्री की ट्रेन न छूटे इसके लिए ताजा अपडेट का पता करना जरूरी है.

क्यों बदले गए प्लेटफॉर्म नंबर ?
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे पहाड़गंज साइड की आवाजाही प्रभावित है. इसके चलते अजमेरी गेट की तरफ भीड़ बढ़ रही थी. वहीं दीवाली और छठ के दौरान और भी ज्यादा मारामारी रह सकती है, ऐसे में भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म बदलकर यात्रियों को अलग-अलग जगह बांटा गया है.

रेलवे का कहना है कि यात्री समय से पहले स्टेशन पहुंचें और प्लेटफॉर्म नंबर की पुष्टि जरूर कर लें, क्योंकि पुराने प्लेटफॉर्म पर ट्रेन नहीं मिलेगी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||