Last Updated:
Rahul Gandhi: देश की राजधानी में इन दिनों विरोध-प्रदर्शनों का दौर चल रहा है. पहले नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट हुए और अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इन विरोध-प्रदर्शनों में कौन शामिल हुआ और कौन नहीं, राहुल गांधी अब उसकी लिस्ट तैयार करवा रहे हैं.
हाल में हुए विरोध-प्रदर्शनों में कौन शामिल हुए और कौन नहीं, इसको लेकर राहुल गांधी लिस्ट बनवा रहे हैं. (फाइल फोटो)
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से उन्होंने अपने रुख को और भी सख्त कर दिया है. सबसे पहले उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के नाम से अभियान चलाया. इसके बाद NEET-UG पेपर लीक को लेकर दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया गया. कॉकरोच जनता पार्टी के साथ राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी समेत विपक्ष के अन्य दलों के सदस्य भी शामिल हुए थे. अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रोटेस्ट हो रहे हैं. पिछले दिनों राहुल गांधी की अगुआई में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालकर शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई. अब राहुल गांधी ने एक और कदम उठाया है. उन्होंने पार्टी के एक सीनियर लीडर को वैसे सांसदों और नेताओं की लिस्ट तैयार करने को कहा है, जो इन विरोध-प्रदर्शनों में शामिल हुए और जो इससे गायब रहे.
अब सवाल यह है कि इस कवायद का असली मकसद क्या है? ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, इसका उद्देश्य कांग्रेस के उन सांसदों को जेंटल लेकिन सख्त संदेश दिया जाए, जो पहले और दूसरे दिन के विरोध प्रदर्शनों में शामिल नहीं हुए थे. पहले दिन विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों ने निर्वाचन आयोग (ईसीआई) मुख्यालय तक मार्च करने की कोशिश की थी, जबकि दूसरे दिन उन्होंने राष्ट्रपति भवन तक जुलूस निकाला था. इन प्रदर्शनों से अनुपस्थित रहने वाले सांसदों को यह संदेश दिया जाना था कि उनकी गैरमौजूदगी पर ध्यान दिया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने वेणुगोपाल से उन सांसदों की सूची तैयार करने को कहा, जो विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुए थे और जो नजर नहीं आए. जब यह स्पष्ट हो गया कि राहुल गांधी सांसदों की मौजूदगी पर नजर रख रहे हैं, तो वे सांसद भी विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने लगे, जो आमतौर पर सड़कों पर होने वाले प्रदर्शनों में नजर नहीं आते थे. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इससे पहले कुछ वरिष्ठ सांसदों के केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने को लेकर शिकायतें भी सामने आई थीं.
राहुल गांधी की कोर टीम में कौन-कौन
कांग्रेस के एक सूत्र ने राहुल गांधी और उनकी कोर टीम के बीच नियमित बैठकों का जिक्र करते हुए बताया कि इस टीम में वाड्रा, श्रीवत्स (वे केवल एक ही नाम का इस्तेमाल करते हैं), अलंकार सवाई, केबी बायजू और वेणुगोपाल शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सवाई पर्दे के पीछे रणनीति बनाने का काम करते हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अक्सर राहुल गांधी के साथ नजर आते हैं. श्रीवत्स राहुल गांधी की कम्यूनिकेशन टीम के प्रमुख हैं. बायजू राहुल गांधी के कामकाज से जुड़े कुछ लॉजिस्टिक पहलुओं को संभालते हैं. वे एसपीजी के पूर्व अधिकारी भी रहे हैं. वहीं, वेणुगोपाल को पार्टी में गांधी की आंख और कान के तौर पर देखा जाता है. कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि ये वे लोग हैं, जो नियमित रूप से राहुल गांधी के साथ बैठकर विचार-विमर्श करते हैं. हाल के दिनों में इन बैठकों का दौर बढ़ गया है.
राहुल-प्रियंका का क्या है मैसेज
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संदेश दिया कि अनुपस्थित रहने के लिए कोई भी ‘बहाना’ स्वीकार नहीं किया जाएगा. एक सूत्र ने कहा, ‘पार्टी नेताओं से कहा गया था कि वे यह न कहें कि उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और यह सुनिश्चित करें कि वे समय पर पहुंचें.’ सूत्र के मुताबिक, यही वजह है कि सोमवार को मार्च में सभी लोग उपस्थित नजर आए. कांग्रेस ने यह सुनिश्चित करने के लिए भी इंतजाम किए कि पार्टी कार्यकर्ताओं को रास्ते में राज्यों की सीमाओं पर रोका न जाए. इसके लिए उनके रविवार की रात दिल्ली में ही ठहरने की व्यवस्था की गई. हरियाणा से कांग्रेस के एक सांसद ने बताया कि अकबर रोड स्थित कार्यालय खोल दिया गया था. दरअसल, हरियाणा से सबसे अधिक भागीदारी देखने को मिली. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ठहरने के लिए अपने आवास के दरवाजे खोल दिए. उत्तर प्रदेश के सांसदों ने भी इसी तरह की व्यवस्था की.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



