- विजयनगर में महिलाओं और बालिकाओं को बताए अधिकार, सुरक्षा उपाय और सरकारी योजनाओं के लाभ
- समस्याओं को लेकर चुप न रहें महिलाएं, जरूरत पडऩे पर तुरंत पुलिस की मदद लें : उपासना पाण्डेय
- शिकायतों का संज्ञान लेकर समाधान के निर्देश, आत्मनिर्भरता से ही बनेगा सशक्त समाज
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना विजयनगर क्षेत्र में बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर जोन उपासना पाण्डेय की मौजूदगी में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान महिलाओं को अपनी समस्याएं खुलकर रखने और जरूरत पडऩे पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिला चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीडऩ या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय अपनी बात सामने रखें और पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा, ताकि वे बिना किसी भय के समाज में आगे बढ़ सकें।
सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय ने कहा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान गाजियाबाद पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। जागरूकता और आत्मविश्वास के बल पर वे किसी भी समस्या का सामना मजबूती से कर सकती हैं। किसी भी परेशानी की स्थिति में उन्हें चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि तत्काल पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। चौपाल में महिलाओं को सरकार की महिला सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उन्हें योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने समझाया कि जागरूकता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता महिलाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करती है।
उपासना पाण्डेय ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को अपने फैसले लेने, अधिकारों को समझने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने आसपास की अन्य महिलाओं और बालिकाओं को भी जागरूक करें, ताकि समाज में सुरक्षा और समानता का माहौल मजबूत हो सके। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को भी सुना गया। प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनके समाधान को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस की ओर से महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। महिला चौपाल के माध्यम से गाजियाबाद पुलिस ने महिलाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करना और जरूरत के समय पुलिस तक उनकी पहुंच आसान बनाना रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ‘आत्मनिर्भर नारी, सशक्त समाज’ की भावना के साथ महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

