Image Slider

गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में मेरठ रोड पर पिलर नंबर 513 के पास डिवाइडर के बीच में बनी पानी की हौद में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पीआरवी पर डिवाइडर के बीच बनी पानी की हौद में शव पड़ा होने की सूचना मिली। जांच के दौरान शव की शिनाख्त पटेलनगर निवासी विजय सिंह (36) के रूप में हुई।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||