Image Slider

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 15 October 2026: धनु राशिफल के अनुसार, आज आर्थिक मामलों में समझदारी और धैर्य रखने की सलाह दी गई है. बिना सोचे-समझे पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है. अनावश्यक खर्चों से बचें, नया कारोबार सोच-समझकर शुरू करें और मां स्कंदमाता की पूजा करें.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जमुई: शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन है. 15 अक्टूबर 2026 के दिन में आज मां दुर्गा की कृपा धनु राशि के जातकों पर पड़ने वाली है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि इस दिन धनु राशि के जातकों को धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आज आपको मेहनत के बल पर कठिन कामों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है. उन्होंने बताया कि नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज थोड़ा संयम रखना चाहिए. छोटी-सी बात विवाद का कारण बन सकती है.

बिना सोचे-समझे ना लगाएं पैसा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आप नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें काफी सोच विचार कर आगे बढ़ें. वरना आपका पैसा फंसने की संभावना है. आज आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए अनावश्यक खरीदारी से बचने में आपकी भलाई है. जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को बजट का ध्यान देना चाहिए. स्वास्थ्य के मामले में भी आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए. काम के बीच पर्याप्त आराम करें.
Aaj ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक वालों के लिए शुभ है 15 अक्टूबर, मेहनत लाएगी रंग, भगवान विष्णु की करें पूजा
प्रेम में जानिए कैसा जाएगा दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्रेम व परिवार के मामले में किसी भी तरह की बातचीत में धैर्य रखें. आज जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. उन्होंने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||