यूपी के गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद थानाक्षेत्र में सोमवार देर शाम निर्माणाधीन लेंटर भरभराकर गिर गया। लेंटर डाल रहे मां – बेटी समेत 11 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल व एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डॉग स्क्राइड टीम ने घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में से चार की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका मोहन नगर स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुरुआती जांच में निर्माण के दौरान नियमों की अंदेखी और लापरवाही के कारण हादसे की बात सामने आई है। पुलिस गोदाम के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



