तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को कोलकाता के कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने महुआ को वोट चोरी पर की गई सभी पोस्ट 24 घंटे के भीतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से हटाने का आदेश दिया है.
महुआ मोइत्रा को कोलकाता की एक कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. (फाइल फोटो)
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट को लेकर लगातार हमले कर रही हैं. उन्होंने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कई पोस्ट किए थे. इतना ही नहीं उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा था. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए और अब उसी को जोड़ने के लिए दिखावा किया जा रहा है.
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, “भाजपा के लिए वोट चोरी करने और लाखों वैध मतदाताओं के नाम अवैध रूप से रद्द करने के बाद कृपया यह नौटंकी मत कीजिए. वोट चोरों, आप जेल जाओगे.”
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


