-महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर ट्रांस हिंडन जोन में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल ने भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने का संदेश दिया। पुलिस उपायुक्त ऋजुल के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीलामोड़ और थाना प्रभारी शालीमार गार्डन सहित पुलिस बल ने ग्राम पसोंडा, लक्ष्मण गार्डन, गरिमा गार्डन, अशोक वाटिका और इकबाल कॉलोनी में पैदल भ्रमण किया। पुलिस टीम ने प्रमुख रास्तों और स्थानीय क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद अथवा आपराधिक गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने, आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेने और जरूरत पडऩे पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। पुलिस उपायुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर नजर रखी जाए। क्षेत्र में नियमित गश्त, प्रभावी निगरानी और पुलिस की मौजूदगी बनाए रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल ने कहा कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने तथा अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
महिलाओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी सक्रियता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना और कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या पर त्वरित कार्रवाई करना पुलिस की जिम्मेदारी है। पुलिस का प्रयास है कि सभी लोग बिना किसी भय के त्योहार मनाएं और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


