- पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने किया उद्घाटन, रामलीला देखने को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह
- सनातन धर्म मंदिर के सामने शुरू हुआ मंचन, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कौशांबी में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पहचान देते हुए पहली बार सनातन धर्म रामलीला का आयोजन शुरू किया गया। सनातन धर्म मंदिर के सामने आयोजित रामलीला का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने किया। रामलीला शुरू होने से क्षेत्र के निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की। कौशांबी में पहली बार रामलीला आयोजित होने के कारण क्षेत्रवासियों में विशेष उत्सुकता है। धार्मिक आयोजन के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों से जुडऩे का अवसर मिलेगा। मंदिर के सामने रामलीला का मंचन शुरू होने से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया।
स्थानीय लोगों ने आयोजन में भाग लेकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने रामलीला को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाएं कीं, जिससे अधिक से अधिक लोग मंचन का आनंद ले सकें। उद्घाटन के अवसर पर पार्षद कुसुम गोयल ने रामलीला का आयोजन करने वाली समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोडऩे के साथ हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित होने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राकेश चौरसिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चानना, मुरारी सेठ, सचिव प्रदीप भटनागर और लीला मंत्री राज शर्मा मौजूद रहे। इनके अलावा समाजसेवी दीपक गुप्ता, सुनील गांधी, प्लॉट एरिया की महासचिव उर्मिला अरोड़ा, कारवा अध्यक्ष अजीत सिंह, जयपुरिया एनक्लेव के महामंत्री पवन गुप्ता, पप्पू चौपाल के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश जाखेटिया, संगीता श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता, देवेंद्र भार्गव, मंजू शर्मा, रेनू मल्होत्रा, गौरव वर्मा, मनीष जैन, सुधीर गुप्ता, एसआर सिंह, विक्रम सिंह, अतुल बंसल, डॉली मल्होत्रा, अजीत नारंग, सुदीप यादव, सतीश बबूता, बीके वर्मा और राजकुमार चावला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। रामलीला के शुभारंभ के साथ ही कौशांबी में धार्मिक उत्सव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


