Image Slider

लोनी। अमर विहार कॉलोनी में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति के साथ तीन युवकों ने मिलकर मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। अमर विहार निवासी तिलक राम के अनुसार, तीन अक्तूबर की रात करीब 10 बजे रुपये के लेनदेन को लेकर पड़ोसी अरविंद से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि अरविंद ने अपने साथी पवन और शेर सिंह के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर लोगों को एकत्र होते देख तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||