Image Slider

Class 10 student takes his own life after being scolded by family for low marks in Ghaziabad

ghaziabad suicide
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी स्थित चमन कॉलोनी में शनिवार रात 14 वर्षीय छात्र ने परिजनों के डाटने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी है। इंदिरापुरम के निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र दिपांशु की सोमवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) थी। इसको लेकर अभिभावकों ने उसे कम नंबर आने पर डाटा था। 


इसी से नाराज होकर वह कमरे में चला गया और फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब देखा तो चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||