Image Slider

मसूरी। कस्बा चौकी क्षेत्र के गंगनहर रेलवे पुल के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि घायल की पहचान जाफर कॉलोनी निवासी शाहनवाज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सीएचसी डासना में भर्ती कराया, जहां से हालत बिगड़ने पर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।


शाहनवाज गुरुग्राम स्थित एक इंटीरियर कंपनी में काम करता है। उसकी मां चमन के अनुसार, वह रविवार सुबह अपनी बाइक से निकला था। हालांकि, घटनास्थल से उसकी बाइक और बैग गायब मिले हैं, जबकि जेब से केवल मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। होश में आने के बाद ही हादसे की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||