Image Slider

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर रविवार को भी तनाव बना हुआ है. शनिवार को पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी. अलग-अलग जगहों पर हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया. अब सीजेपी ने एक बार फिर जंतर-मंतर पर जुटने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. ऐसे में दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है. अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे. रविवार को भी पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती जारी रहेगी.

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका की हिरासत के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. ताजा जानकारी है कि सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को हिरासत से कोर्ट ने छोड़ दिया गया है. संगठन की ओर से आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अजिंक्य शिंदे ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध जारी रहेगा. वहीं दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को सील रखा है और नई दिल्ली जिले में प्रदर्शनकारियों की आवाजाही रोकने के लिए इंतजाम किए हैं. हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगने वाली सीमाओं पर भी बैरिकेडिंग की गई है. रविवार सुबह 6 बजे से दिल्ली के 30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. हालांकि मेट्रो स्टेशन के सभी गेट दोबारा खोल दिए गए हैं और रेलवे सेवाओं पर लगी पाबंदियां भी शनिवार तक ही थीं. सुप्रीम कोर्ट में भी अधिकारियों पर उसके आदेश की अवहेलना के आरोपों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है.

October 11, 202611:01 IST

CJP Protest LIVE: कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर सुरक्षा बढ़ाई गई

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को देखते हुए कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इलाके में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

 

October 11, 202610:54 IST

CJP Jantar Mantar Protest Live: सुप्रीम कोर्ट में 200 वकील जुटे, कोर्ट नंबर 5 में होगी सुनवाई

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट से जुड़े मामले की सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में करीब 200 वकील जुटे हैं। वकीलों की भारी भीड़ और कोर्ट नंबर 18 में जगह कम होने के कारण सुनवाई के लिए कोर्ट रूम बदल दिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई कोर्ट नंबर 18 के बजाय कोर्ट नंबर 5 में होगी। कोर्ट नंबर 5 में करीब 200 वकील मौजूद हैं। हालांकि, सुनवाई के लिए अभी बेंच के आने का इंतजार है।

October 11, 202610:08 IST

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके समेत तीनों नेता रिहा

CJP Jantar Mantar Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रविवार को रिहा कर दिया गया. पार्टी की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने बताया कि एहतियातन हिरासत में लिए जाने के बाद तीनों नेताओं को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था. इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

October 11, 202609:46 IST

CJP Jantar Mantar Protest Live: BNSS की धाराओं के तहत हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

CJP Protest LIVE: बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक CJP के कुछ कार्यकर्ताओं को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत हिरासत में लिया गया है. धारा 126 शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा से जुड़ी है, जबकि धारा 170 संज्ञेय अपराध को होने से रोकने के लिए गिरफ्तारी से संबंधित है. इन प्रावधानों का इस्तेमाल संभावित गड़बड़ी या शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए किया जा सकता है. हालांकि, संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ इन धाराओं के इस्तेमाल की विस्तृत वजह और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जानकारी रिपोर्ट में नहीं दी गई है.

October 11, 202609:42 IST

CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP के तीनों नेताओं को दिल्ली कैंट की ACM कोर्ट में पेश किया गया

CJP Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीनों नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली कैंट की ACM कोर्ट में पेश कर दिया गया है. फिलहाल अदालत में मामले की सुनवाई और कोर्ट की कार्यवाही जारी है।.

October 11, 202609:35 IST

CJP Protest LIVE: पत्रकारों की हिरासत और कथित उत्पीड़न पर प्रेस संगठनों ने जताई नाराजगी

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन की कवरेज कर रहे पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने और कथित तौर पर परेशान किए जाने पर चार पत्रकार संगठनों ने चिंता जताई है. इनमें प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI), इंडियन वुमेन्स प्रेस कॉर्प्स (IWPC), दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (DUJ) और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की दिल्ली इकाई शामिल हैं. शनिवार को जारी संयुक्त बयान में संगठनों ने कहा कि प्रेस पहचान पत्र दिखाने के बावजूद कई पत्रकारों को हिरासत में लिया गया. बयान के मुताबिक, कुछ पत्रकारों के फोन और रिपोर्टिंग से जुड़े उपकरण भी जब्त किए गए. संगठनों ने प्रदर्शन की कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ हुई कथित कार्रवाई पर आपत्ति जताई है.

October 11, 202609:29 IST

CJP Jantar Mantar Protest Live: अजिंक्य शिंदे का ऐलान, आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन

CJP Protest LIVE: CJP नेता अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद आंदोलन की अगुवाई कर रहे अजिंक्य शिंदे ने मुंबई में प्रदर्शन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क के टी-जंक्शन पर शांतिपूर्ण तरीके से जुटेंगे. शिंदे ने आरोप लगाया कि दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में हजारों लोगों को हिरासत में लेकर लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की गई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में तानाशाही के खिलाफ विरोध जारी रहेगा. शिंदे ने यह भी कहा कि नेताओं की गिरफ्तारी और प्रदर्शन पर रोक लगाकर सरकार ने बड़ी गलती की है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी दोहराई.

October 11, 202608:55 IST

CJP Protest LIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी रिहा, जंतर-मंतर पहुंचने पर फिर कार्रवाई की चेतावनी

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को शुक्रवार देर रात रिहा कर दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अगर वह जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ दोबारा कार्रवाई की जा सकती है.

October 11, 202608:46 IST

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के गेट खुले, आवाजाही सामान्य

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के गेट खोल दिए गए हैं. शनिवार तक सुरक्षा कारणों से कई स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पर रोक लगाई गई थी. अब सभी स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य हो गई है.

October 11, 202608:41 IST

CJP Protest LIVE: 11 अक्टूबर को सामान्य शेड्यूल के मुताबिक चलेंगी सभी ट्रेनें

CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पिछले दो दिनों से ट्रेनों के रद्द होने और समय में बदलाव के बाद अब उत्तर रेलवे ने राहत की खबर दी है. रेलवे ने घोषणा की है कि रविवार, 11 अक्टूबर को सभी ट्रेनें अपने सामान्य शेड्यूल के अनुसार चलेंगी. शनिवार को सुरक्षा कारणों से भारतीय रेलवे ने सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया था. यह प्रतिबंध उन ट्रेनों पर लागू था, जो 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना हुई थीं और तय समय के दौरान दोनों में से किसी स्टेशन पर पहुंचने वाली थीं. खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट और ट्रैफिक एडवाइजरी के बाद यह फैसला लिया गया था. आशंका जताई गई थी कि प्रदर्शन के चलते रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी जाम लग सकता है.

October 11, 202608:16 IST

CJP Jantar Mantar Protest Live: अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका सुबह 9 बजे मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश

CJP Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रविवार सुबह 9 बजे दिल्ली कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. पार्टी के कानूनी प्रमुख ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने उन्हें इस बारे में सूचना दी. कानूनी प्रमुख के मुताबिक, वह पार्टी की ओर से पैरवी कर रहे अन्य वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन में मौजूद रहेंगे.

October 11, 202608:12 IST

CJP Protest Live: दिल्ली में 30 प्रमुख जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है

CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP के नए प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली में रविवार को लगातार दूसरे दिन यातायात प्रभावित होने की आशंका है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार देर रात जारी एडवाइजरी में बताया कि सुबह 6 बजे से हालात के अनुसार शहर के 30 प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और मध्य दिल्ली के कई अन्य प्रमुख चौराहों के आसपास वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले यातायात की स्थिति पर नजर रखें और जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.

October 11, 202608:12 IST

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली में 3,000 लोग हिरासत में, केजरीवाल-ममता भी शामिल

CJP Protest Live: CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बाद शनिवार को दिल्ली में पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब 3,000 लोगों को हिरासत में लिया गया था. प्रदर्शन का मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करना था. हिरासत में लिए गए लोगों में चार पूर्व मुख्यमंत्री शामिल बताए गए हैं. इसमें आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और वामपंथी नेता पिनराई विजयन और माणिक सरकार शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर लोगों को रात तक रिहा कर दिया गया, लेकिन CJP के प्रमुख नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ यूट्यूबर ध्रुव राठी के हिरासत में रहने की बात कही गई है.

October 11, 202608:10 IST

CJP Protest Live: CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में आज विशेष सुनवाई

CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और सार्वजनिक परिवहन पर लगी पाबंदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. इनमें से एक याचिका में अदालत के निर्देशों के कथित उल्लंघन को लेकर अवमानना की कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं, दूसरी याचिका बंदी प्रत्यक्षीकरण यानी हैबियस कॉर्पस से जुड़ी है, जिसमें विपक्षी नेताओं, वकीलों और पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने को चुनौती दी गई है. इन याचिकाओं के जरिए प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई और हिरासत में लिए गए लोगों के मामले पर अदालत का ध्यान खींचा गया है.

October 11, 202608:09 IST

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली पुलिस कमिश्नर के खिलाफ अवमानना याचिका

CJP Protest Live: दिल्ली में CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि शनिवार को पुलिसकर्मियों ने कई निहत्थे लोगों के साथ मनमानी करते हुए हिंसा की और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन किया. याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि कई पुलिसकर्मियों ने नेम प्लेट नहीं पहन रखी थी. साथ ही, महिला प्रदर्शनकारियों के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप भी लगाया गया है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||