Image Slider

  • रामलीला देखने आने वाले लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता: उपासना पाण्डेय
  • कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गाजियाबाद पुलिस सतर्क है। शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। एसीपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने को कहा गया।

रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस को भीड़ पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए। एसीपी उपासना पाण्डेय ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहें और लोगों की आवाजाही के दौरान व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पडऩे पर तत्काल उचित कदम उठाए जाएं। निरीक्षण के दौरान महिलाओं और परिवार के साथ रामलीला देखने आने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि महिलाओं से संबंधित किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें।

आयोजन स्थल पर ऐसा माहौल बनाए रखा जाए, जिससे श्रद्धालु बिना किसी भय के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकें। एसीपी उपासना पाण्डेय ने कहा रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी करें। भीड़ प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या शिकायत की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इसलिए सभी पुलिसकर्मी आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहकर ड्यूटी करें, ताकि रामलीला का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। गाजियाबाद पुलिस द्वारा त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। रामलीला मैदान का निरीक्षण भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है। पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में रामलीला का आनंद ले सकें और आयोजन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||