- मंदिरों के आसपास सफाई, रोशनी और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर
- प्रमुख मंदिरों से लेकर आंतरिक वार्डों तक पहुंचा अभियान, रास्तों को किया जा रहा गड्ढामुक्त
- रामलीला मैदानों में सफाई, पैचवर्क और सौंदर्यीकरण की व्यवस्था, अधिकारियों को सौंपी निगरानी की जिम्मेदारी
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। नवरात्रि महोत्सव और आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर निगम ने शहर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सड़कों को दुरुस्त करने का अभियान तेज कर दिया है। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर मंदिरों, पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों के आसपास विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। निगम का जोर है कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर निगम द्वारा प्रमुख मंदिरों के साथ-साथ आंतरिक वार्डों में स्थित मंदिरों तक जाने वाले मार्गों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इन रास्तों को गड्ढामुक्त करने के लिए निर्माण विभाग की ओर से पैचवर्क कराया गया है।
वहीं, मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। जरूरत के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टैंकरों की व्यवस्था भी की गई है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर निगम के सभी विभागों को सक्रिय किया गया है। मंदिरों, पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों के आसपास सफाई, प्रकाश, पेयजल और मार्गों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों को व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। नगर निगम ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। निगम का संदेश है- ‘स्वच्छता की बात, भक्ति के साथ।’ त्योहारों की खुशियों के बीच शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और रोशन बनाए रखने के लिए नागरिकों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मंदिरों के आसपास रोशनी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान
नवरात्रि के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढऩे को देखते हुए नगर निगम प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटा है। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंदिरों के आसपास और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर अंधेरा न रहे। इसके लिए प्रकाश विभाग को विशेष सतर्कता बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिरों और प्रमुख पूजा स्थलों के आसपास विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार डस्टबिन रखवाने और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। निगम का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के दौरान स्वच्छता और सुविधाओं के स्तर को बेहतर बनाए रखना है।
रामलीला मैदानों में भी निगम ने संभाली जिम्मेदारी
नवरात्रि के साथ शहर में आयोजित होने वाली रामलीलाओं को लेकर भी नगर निगम की तैयारियां चल रही हैं। रामलीला मैदानों के बाहर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत और आवश्यक सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों को भी रामलीला स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि आयोजन के दौरान आसपास का वातावरण स्वच्छ रहे।
नगर निगम के विभिन्न विभाग आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। निर्माण विभाग मार्गों को दुरुस्त करने में जुटा है, जबकि स्वास्थ्य और प्रकाश विभाग को साफ-सफाई तथा रोशनी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। अधिकारियों की निगरानी में इन कार्यों को अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

नवरात्रि और आगामी त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। मंदिरों, पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और सड़कों की व्यवस्था बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि शहरवासी स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में श्रद्धा और उल्लास के साथ त्योहार मना सकें। इसमें नागरिकों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।
-सुनीता दयाल
महापौर

नगर आयुक्त
आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर निगम के सभी संबंधित विभागों को सक्रिय कर दिया गया है। मंदिरों और रामलीला स्थलों के आसपास सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और मार्गों की मरम्मत के कार्य कराए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। नगर निगम की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलें और त्योहारों के दौरान शहर में स्वच्छता बनी रहे।
-विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



