Image Slider

होमताजा खबरदेशदिपके के बाद CJP की कमान किसके हाथ? अजिंक्य शिंदे करेंगे लीड, जानें कौन

Last Updated:

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कमान अजिंक्य शिंदे संभालेंगे. दिपके ने संभावित गिरफ्तारी की आशंका में पहले से वीडियो रिकॉर्ड किया था. अजिंक्य CJP के नेशनल ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) की महाराष्ट्र यूथ विंग के कन्वीनर रह चुके हैं. कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएट अजिंक्य ने राजनीति में आने के लिए IT कंपनी की नौकरी छोड़ी थी. इस खबर में जानिए अभिजीत दिपके से उनकी पहली मुलाकात कब हुई और अब उन्हें प्रदर्शन की जिम्मेदारी क्यों मिली है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दिपके के बाद CJP की कमान किसके हाथ? अजिंक्य शिंदे करेंगे लीड, जानें कौनZoom

अभिजीत दिपके और CJP के दो अन्य नेताओं की हिरासत के बाद अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. (फाइल फोटो)

जंतर मंतर पार आज कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का प्रदर्शन चल रहा है. जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोका जा रहा है. अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट से हिरासत में ले लिया गया. वहीं ध्रुव राठी को गुरुग्राम में ही उनके घर पर ही डिटेन कर लिया गया है. इस बीच अभिजीत दिपके ने एक वीडियो डालकर ऐलान किया कि उनकी हिरासत के बाद अजिंक्य शिंदे अब जंतर मंतर प्रदर्शन को लीड करेंगे. बता दें कि तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके ने पहले से रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में इसका जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक वह और उनके दोनों साथी हिरासत में रहेंगे तब तक CJP के ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. ऐसे में लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर अजिंक्य शिंदे कौन हैं और अभिजीत दिपके से उनका क्या कनेक्शन है?

CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि दिपके ने संभावित गिरफ्तारी की आशंका के चलते पिछली रात ही वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था. इस संदेश में उन्होंने अजिंक्य शिंदे को प्रदर्शन की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही. CJP के नेता विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 40 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं. कई जगह बैरिकेडिंग की गई है और सड़कों पर स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाई गई हैं. इस घटनाक्रम के बीच अजिंक्य शिंदे की भूमिका अहम हो गई है.

कौन हैं अजिंक्य शिंदे?

अजिंक्य शिंदे कॉकरोच जनता पार्टी के नेशनल ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज हैं. पार्टी में उनका काम संगठन को संभालना और कार्यक्रमों को जमीन पर उतारना है. इसमें टीम बनाना और प्रदर्शन की तैयारियों से लेकर आयोजन की व्यवस्था तक शामिल है. CJP को अभिजीत दिपके ने युवाओं से जुड़े एक आंदोलन के तौर पर खड़ा किया है. अब दिपके की गैरमौजूदगी में अजिंक्य को प्रदर्शन की कमान सौंपी गई है. अजिंक्य का आम आदमी पार्टी से भी पुराना जुड़ाव रहा है. वह AAP की महाराष्ट्र यूथ विंग के कन्वीनर रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय संगठन निर्माण टीम के सदस्य के तौर पर भी काम किया है. महाराष्ट्र में पार्टी के संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका रही है.

2016 में गोवा में हुई थी अभिजीत दिपके से मुलाकात

  • अजिंक्य शिंदे और अभिजीत दिपके का साथ नया नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात 2016 में गोवा में हुई थी. अजिंक्य ने एक अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी के लिए फूलटाइम काम करने का फैसला किया था. AAP से जुड़ने के बाद उन्होंने करीब एक साल गोवा में पार्टी के चुनावी अभियान के लिए काम किया.
  • गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना खाता नहीं खोल पाई. इसके बावजूद अजिंक्य ने पार्टी के साथ अपना काम जारी रखा. इसके बाद वह AAP की महाराष्ट्र टीम से जुड़ गए. महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में काम करने का अनुभव उनकी संगठनात्मक भूमिका का अहम हिस्सा रहा है. बताया जाता है कि उन्होंने राज्य के हर जिले का दौरा किया है.

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई और IT कंपनी में नौकरी

राजनीति में सक्रिय होने से पहले अजिंक्य शिंदे ने निजी क्षेत्र में भी काम किया है. वह कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएट हैं और पुणे में कई साल तक एक अंतरराष्ट्रीय IT कंपनी में नौकरी कर चुके हैं. नौकरी के दौरान भी वह अपनी उपलब्धता के हिसाब से आम आदमी पार्टी के लिए समय निकालते थे. इस्तीफा देने से पहले वह पिंपरी-चिंचवड़ में पार्टी के कन्वीनर के तौर पर काम कर रहे थे. अजिंक्य महाराष्ट्र के तटीय शहर अलीबाग के रहने वाले हैं. उनके माता-पिता किसान हैं और लातूर में बस गए थे. उनके बारे में बताया जाता है कि उनकी कार ही उनका असली घर बन गई है. संगठन के काम के लिए लगातार यात्रा करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है.

अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की जिम्मेदारी

अजिंक्य शिंदे के सामने अब CJP के प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है. अभिजीत दिपके ने अपने पहले से रिकॉर्ड किए गए संदेश में साफ कहा है कि जब तक वह सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में हैं तब तक अजिंक्य प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. इस तरह पार्टी के संगठनात्मक अनुभव के साथ उनका पुराना राजनीतिक जुड़ाव भी इस जिम्मेदारी में अहम माना जा रहा है. CJP का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है. पार्टी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रही है और उनके इस्तीफे की मांग कर रही है. अब यह देखना होगा कि पार्टी के प्रमुख नेताओं की हिरासत के बीच अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर इस विरोध प्रदर्शन को किस तरह आगे बढ़ाते हैं.

About the Author

authorimg

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||