Image Slider

गाजियाबाद। केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में कॉमन गेस्ट रूम को सुरक्षित रखने और कथित अवैध निर्माण रुकवाने की मांग को लेकर निवासियों का धरना शुक्रवार को 21वें दिन भी जारी रहा। राजनगर एक्सटेंशन की अन्य सोसायटियों के पदाधिकारियों ने भी धरने में पहुंचकर समर्थन दिया। निवासियों ने गीतों के माध्यम से अपनी मांग उठाई और जीडीए अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। सोसायटी के सचिव राहुल बालियान ने कहा कि यह संघर्ष सामूहिक संपत्ति और निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उचित समाधान निकलने तक धरना जारी रहेगा।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||