मोहन एस्टेट इलाके में लगाई गईं स्पाइक स्ट्रिप्स
दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने मोहन एस्टेट इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है। यहां स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाई गई हैं।
#WATCH | Delhi: Police maintain high security around Mohan Estate area ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. Spike strips also installed here. https://t.co/PwCjc2g245
— ANI (@ANI) October 10, 2026
गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बढ़ाई
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है, क्योंकि यूपी पुलिस दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है।
#WATCH | Ghazipur Border, Uttar Pradesh: Security checks intensified at the border as UP Police inspect vehicles heading towards Delhi. https://t.co/FJd7Hs65SY
— ANI (@ANI) October 10, 2026
पूरे शहर में सुरक्षा के इंतजाम: डीसीपी
साउथ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी अनंत मित्तल कहते हैं, “दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए साउथ डिस्ट्रिक्ट समेत पूरे शहर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर सुरक्षा के खास उपाय लागू किए गए हैं। हम अनधिकृत लोगों को दिल्ली में घुसने से रोक रहे हैं और चेकिंग कर रहे हैं। हमारा मकसद यह पक्का करना है कि दिन शांति से गुजरे, अलग-अलग सीमाओं पर लगभग 12 पिकेट (चौकियां) हैं। इसके अलावा, हमने जिले के अंदर भी कई पिकेट बनाए हैं और कई बाहरी पोस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं…”
साउथ दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों पर वे कहते हैं, “हमने सीमाओं पर चेकिंग बहुत कड़ी कर दी है ताकि विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करने वाले संगठनों के सदस्यों को रोका जा सके और उन्हें समझाया-बुझाया जा सके। हम आम जनता से भी अपील करते हैं। साथ ही, दिल्ली के अंदर किसी भी अनधिकृत जमावड़े या घटना को रोकने के लिए हम ड्रोन और CCTV से निगरानी रख रहे हैं… “हम भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत जारी आदेशों के बारे में लगातार घोषणाएं कर रहे हैं और ड्रोन से निगरानी भी कर रहे हैं।”
#WATCH | Delhi | South District DCP Anant Mittal says, “Regarding the protest call issued by the CJP in Delhi, security arrangements have been put in place across the entire city, including the South District. Special security measures have been implemented at inter-state and inter-district borders. We are preventing unauthorized elements from entering Delhi and are conducting checks. Our aim is to ensure the day passes peacefully… There are about 12 pickets at various borders. Additionally, we have set up numerous pickets within the district and are utilizing several outlying posts…” On security arrangements in South Delhi, he says, “We have significantly tightened checks at the borders to intercept members of the organizations that issued the call to join the protest, so they can be stopped and counselled. We also appeal to the general public. Furthermore, we are maintaining surveillance using drones and CCTV to prevent any unauthorized gatherings or incidents within Delhi… “We are continuously making announcements regarding the orders issued under Section 163 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita (BNSS), and we are also conducting surveillance using drones.”
— ANI (@ANI) October 10, 2026
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर विवाद के खिलाफ CJP और इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
LIVE: Security Tightened in Delhi Ahead of CJP, INDIA Bloc Protest against CEC Gyanesh Kumar,SIR row https://t.co/7WQtuX3LjX
— ANI (@ANI) October 10, 2026
जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party (CJP) protest here. https://t.co/QqZtF4Jswd
— ANI (@ANI) October 10, 2026
सीजेपी प्रदर्शन से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले होटल ले मेरिडियन के पास गोलचक्कर के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस कर्मियों के अलावा, आरएएफ, दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स और सीआरपीएफ भी यहां मौजूद हैं।
चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी
आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले चिल्ला चेकपॉइंट (नोएडा-दिल्ली सीमा) पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
#WATCH | Heavy security deployed at Chilla checkpoint (Noida-Delhi border) ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. https://t.co/HgYyB1Hh3L
— ANI (@ANI) October 10, 2026
सीजेपी संस्थापक ने सरकार की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री पर देश के युवाओं और लोगों से डरने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सभी रेल और मेट्रो सेवाएं बंद करने की क्या आवश्यकता थी। दिपके ने इंटरनेट काटने और सड़कें अवरुद्ध करने का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर से सेना और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से सीआरपीएफ बल दिल्ली में तैनात किए गए हैं। दिपके ने सवाल किया कि क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने ही देश के लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहते हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या ज्ञानेश कुमार इतने प्रिय हैं कि उनके लिए नागरिकों पर पुलिस और सेना बल का प्रयोग किया जाएगा।
#WATCH | Mumbai: Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, “I wonder why the Prime Minister of this country is so afraid of the nation’s youth and its people. What was the need to shut down all railway services? What was the need to halt all metro operations? They have cut off the internet and blocked the roads. They have brought the Army from J&K and deployed it in Delhi. They have summoned CRPF forces from Naxal-affected areas and deployed them in Delhi. Do Narendra Modi and Amit Shah want to wage war against the people of their own country? Is Gyanesh Kumar so dear to them that they would unleash their police and army forces upon their own citizens?…” He adds, “PM Modi is afraid; he fears that the people of this country will not vote for him after this. That is why, simply to cling to power, they are picking people up from trains. Announcements are being made in societies warning people not to join the protests. The Delhi Police is visiting homes, telling people not to participate in protests. But why shouldn’t we? Protesting is our fundamental right. Article 19 grants us the fundamental right to protest in a democratic and peaceful manner, and that is exactly what we intend to do. When asked if he will be arrested upon reaching Delhi airport, he says, “If they want to detain or arrest me, let them go ahead. I am ready for it; let them arrest or detain me. It makes no difference to me. Invoke the UAPA, invoke the NSA—go ahead and do it. But we will keep fighting for free and fair elections and to save this country’s democracy.”
— ANI (@ANI) October 10, 2026
सीजेपी प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पिंक फोर्स तैनात
आज सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। यह तैनाती महिला पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की हालिया घटनाओं के मद्देनजर की गई है।
#WATCH | Delhi: Pink Force of the Delhi Police deployed for security, ahead of the CJP protest today. They are being deployed in wake of the recent incidents of misbehavior with women Police personnel. https://t.co/OBOMV0oZgA
— ANI (@ANI) October 10, 2026
शताब्दी और जनशताब्दी रद्द, आधी रात को ही दिल्ली कूच कर गए पीयू के छात्र
दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र आधी रात से ही रवाना हो गए। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली कालका शताब्दी और जनशताब्दी रद्द होने के बाद विद्यार्थियों ने बसों, निजी वाहनों और दूसरे साधनों से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की तैयारी की। छात्रों का कहना है कि वे अपने कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन 11, 12 और 13 अक्तूबर को भी जारी रखा जाएगा। रेलवे के अनुसार, कालका शताब्दी सुबह 6:53 बजे और जनशताब्दी सुबह 7:41 बजे रवाना होनी थी लेकिन दोनों ट्रेनें रद कर दी गईं। इससे दिल्ली जाने की योजना बना रहे विद्यार्थियों को वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े। पंजाब यूनिवर्सिटी के आईसा संगठन के सदस्य आयुष ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। उनके अनुसार, निजामुद्दीन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली ट्रेनों के रद होने से छात्रों को परेशानी हुई।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


