Last Updated:
Goa Assembly Elections 2027: गोवा विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात पर AAP ने अपनी पहली बड़ी चाल चल दी है. संगठन को धार देने के लिए 6 सदस्यीय हाई-पावर्ड ‘गोवा कोर कमेटी’ का गठन किया गया है. इस शक्तिशाली कमेटी का नेतृत्व ‘आप’ के गोवा प्रदेश अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक करेंगे.
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने तैयारी शुरू कर दी है. (फाइल फोटो)
Goa Assembly Elections: 2027 के गोवा विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने 4 अक्टूबर को अपनी नई गोवा कोर कमेटी की घोषणा कर दी है. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से इस कोर कमेटी का ऐलान किया गया है. नई कोर कमेटी की अध्यक्षता ‘आप’ गोवा के अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक करेंगे. वाल्मीकि नाइक ही इस 6 सदस्यीय कोर कमेटी का नेतृत्व करेंगे.
कोर कमेटी में पार्टी के कई प्रमुख और अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है. इसमें विधायक कैप्टन वेंजी विएगस, इंजीनियर क्रूज सिल्वा, कार्यकारी अध्यक्ष गेरसन गोम्स, संगठन सचिव प्रशांत नाइक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश टेलीकर-देसाई भी शामिल होंगे. पार्टी ने विज्ञप्ति में कहा है, “हम उन सभी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं.”
बता दें कि 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज कर गोवा में अपनी उपस्थिति मजबूत की थी. अब 2027 के चुनावों को देखते हुए पार्टी एक बार फिर से संगठन को मजबूत करने में जुट गई है. यह नई कोर कमेटी ही चुनाव की रणनीति, उम्मीदवारों के चयन, प्रचार अभियान और गठबंधन जैसे अहम फैसलों में केंद्रीय भूमिका निभाएगी.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गोवा में त्रिकोणीय मुकाबले में ‘आप’ खुद को भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर पेश करने की कोशिश में है. नई कोर कमेटी के गठन से साफ है कि पार्टी ने अभी से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


