Image Slider

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 05 October 2026: धनु राशि के जातकों के लिए 5 अक्टूबर 2026 का दिन कामकाज और व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी में सावधानी बरतें, प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है, और आर्थिक मामलों में ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

ख़बरें फटाफट

जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 5 अक्टूबर 2026 का दिन कामकाज और व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपको अपनी योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देगी, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी खड़ी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज रात 11:09 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ होगा. चंद्रमा पूरे दिन अपनी स्वराशि कर्क में संचरण करेंगे.

आज बनने वाले हैं कई सारे योग
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ग्रहों की स्थिति से इस दिन गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और मालव्य योग का संयोग बन रहा है. कामकाज में अपनी रणनीति पर भरोसा रखें. नौकरीपेशा लोगों को एक साथ कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए प्राथमिकता तय कर काम करना बेहतर रहेगा. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को किसी पुराने संपर्क के माध्यम से अवसर मिल सकता है. कारोबार के क्षेत्र में आज का दिन सावधानी बरतने का है. जब तक कोई नया प्रोजेक्ट पूरी तरह पक्का न हो जाए, उसकी चर्चा दूसरों से करने से बचें.

व्यापार में आज रखें सावधानी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रखना चाहिए. व्यापार में आपका व्यवहार और लोगों से बेहतर संबंध सफलता का कारण बनेंगे. उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें और अपने विवेक से काम करें. गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना छोटी बात अनावश्यक विवाद का रूप ले सकती है. उन्होंने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहने की संभावना है और बड़े जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा.

प्रेम जीवन में हो सकता है उतार-चढ़ाव
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्रेम और पारिवारिक जीवन में आज आपको भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है. तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए अपनी वाणी में मिठास रखें और छोटी बातों को तूल न दें. मानसिक शांति के लिए योग, ध्यान और अध्यात्म का सहारा लेना लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 रहेगा. ज्योतिष आचार्य ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव को जल अर्पित करें इससे आपको लाभ होगा.

About the Author

authorimg

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||