गाजियाबाद में हुक्का बार की फर्जी मंजूरी?:खाद्य विभाग के नाम से जारी हुए दो आदेश, अब होगी जांच – Two Orders Regarding Hookah Bars In Ghaziabad Have Surfaced Purportedly Issued By Food Department
Image Slider
{“_id”:”6ac1f1789242f1eb9a00ecdc”,”slug”:”two-orders-regarding-hookah-bars-in-ghaziabad-have-surfaced-purportedly-issued-by-food-department-2026-10-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गाजियाबाद में हुक्का बार की फर्जी मंजूरी?: खाद्य विभाग के नाम से जारी हुए दो आदेश, अब होगी जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेशभर में हुक्का बार के संचालन पर हाईकोर्ट की रोक के बीच गाजियाबाद में रेस्टोरेंट संचालकों को हुक्का परोसने की मंजूरी देने वाले आदेश सामने आए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के नाम से जारी इन आदेशों में बाकायदा अधिसूचना का हवाला दिया गया है, लेकिन विभाग ने इन्हें फर्जी बताया है। अब सवाल उठ रहा है कि फर्जी बताए जा रहे ये आदेश तैयार किसने किए और रेस्टोरेंट संचालकों तक कैसे पहुंचे। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।