Image Slider

Last Updated:

India vs Pakistan: दिलीप घोष ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले से लेकर विपक्षी सियासत पर तीखा हमला बोला है. एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान पर भारतीय क्रिकेट टीम की खिताबी जीत पर उन्होंने कहा कि मैदान हो या जंग, भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान को धूल चटाता है.

'भारत से बैर लेकर तबाह हुआ पाकिस्तान, सपा-कांग्रेस गठबंधन सिर्फ ड्रामा'Zoom

दिलीप घोष ने कहा कि राज्यों को निजी जागीर समझता है विपक्ष. (फाइल फोटो)

न्यूटाउन. पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष भारत की क्रिकेट और हॉकी की जीत, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन और सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी. घोष ने कहा कि भारत से लड़ने के चक्कर में पाकिस्तान ने खुद को बर्बाद कर लिया है. एशियन गेम्स 2026 के पुरुषों के क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की जीत पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “भारत हर जगह पाकिस्तान को हराता है, चाहे वह खेल का मैदान हो या युद्ध का मैदान. इसलिए पाकिस्तान कोई मायने नहीं रखता. पाकिस्तान के अंदरूनी हालात बहुत खराब हैं, राजनीति और अर्थव्यवस्था से लेकर प्रशासन और खेल तक, सब कुछ बुरी हालत में है. उन्हें खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन भारत से लड़ने के चक्कर में पाकिस्तान ने खुद को बर्बाद कर लिया है.”

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा में गठबंधन को लेकर चल रहे खींचतान पर दिलीप ने कहा, “इंडी गठबंधन में कौन किसको कितनी सीटें देगा, यह पता नहीं चल पाता. हर राज्य उनकी अपनी निजी जागीर जैसा है. वे किसी और को वहां आने नहीं देंगे, फिर भी वे गठबंधन चाहते हैं. आप कैसा गठबंधन बनाएंगे और पीएम मोदी के खिलाफ कैसे लड़ेंगे? जनता विपक्ष को बार-बार नकारती है, फिर भी किसी न किसी ड्रामे के जरिए आप सत्ता में बने रहने और मीडिया में छाए रहने की कोशिश करते हैं.”

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दिलीप घोष ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम, हॉकी टीम, तीरंदाजी समेत अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने बहुत अच्छे नतीजे दिए हैं. कुश्ती में भी अच्छा प्रदर्शन रहा, हालांकि यह और बेहतर हो सकता था. चीन को 150 मेडल मिलते हैं और हमें 5, यह बड़ा अंतर है. हमारे आस-पास के देशों में जापान, कोरिया, उज़्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और ईरान किसी भी दूसरे क्षेत्र में हमसे बहुत आगे नहीं हैं, लेकिन खेलों के मामले में उन्होंने पहले ही योजना बनाई और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया और अब उन्हें इसका फायदा मिल रहा है. भारत में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.”

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर दिलीप घोष ने कहा, “जिनमें राजनीतिक समझ या समाज के लिए कोई वास्तविक योगदान नहीं है, वे सुर्खियों में आने के लिए दूसरों को आगे करके और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके ऐसे स्टंट करते हैं, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा. इन लोगों ने समाज में कोई योगदान नहीं दिया है, तो उन पर कौन भरोसा करेगा? वे सिर्फ इसलिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि विपक्ष में एक खालीपन है. इसलिए यह खबर तो बन जाती है, लेकिन इससे आगे कुछ नहीं होगा.”

About the Author

authorimg

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||