– फुटओवर ब्रिज होने के बावजूद जल्द पहुंचने के लिए ग्रिल फांद रहे राहगीर, हादसे का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद।
मुजेसर के पास सड़क के बीच लगी लोहे की ग्रिल के ऊपर से चढ़कर लोग दूसरी तरफ जा रहे हैं। सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए फुटओवर ब्रिज भी बना है, लेकिन कुछ राहगीर वहां तक जाने के बजाय समय और दूरी जाने के लिए सीधे ग्रिल पार कर रहे हैं। व्यस्त मार्ग पर वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच इस तरह सड़क पार करना हादसे का कारण बन सकता है। ग्रिल पार करने के बाद राहगीरों को सड़क के बीच से गुजरना पड़ता है। इस दौरान दोनों ओर से आने वाले वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहन अचानक नजदीक आने पर राहगीर को संभलने का समय नहीं मिलता। वहीं, सड़क पर अचानक किसी व्यक्ति के आ जाने से वाहन चालक को भी ब्रेक लगाना पड़ सकता है या वाहन की दिशा बदलनी पड़ सकती है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ऐसी स्थिति अधिक जोखिम वाली होती है। वाहन चालक कृपाल ने बताया कि फुटओवर ब्रिज होने के बावजूद लोग जल्द दूसरी तरफ पहुंचने के लिए ग्रिल पार कर लेते हैं। कुछ मिनट बचाने के लिए सड़क पर इस तरह जोखिम लेना ठीक नहीं है। वहीं राहगीर दीपक ने बताया कि इस मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, लेकिन यह राहगीरों के लिए सुरक्षित विकल्प है। यातायात थाना प्रभारी अनोज कुमार ने बताया कि ग्रिल फांदकर सड़क पार करना सुरक्षित नहीं है। राहगीरों को फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करना चाहिए। लोगों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

