Image Slider

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से इंडियन एयरफोर्स मैराथन-2026 शुरू हो चुकी है। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर शुरू कराया। मैराथन के चलते जेएलएन स्टेडियम और लोधी रोड के आसपास यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। मैराथन सुबह पांच बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान भीष्म पितामह मार्ग स्थित जेएलएन स्टेडियम गेट नंबर-1 और लोधी रोड पर बीपी मार्ग से मदरसा टी-प्वाॅइंट व अरबिंदो मार्ग तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, डिफेंस कॉलोनी सर्किल के आसपास वाहनों को अलग-अलग मार्गों से निकाला जाएगा। सेवा नगर फ्लाईओवर के नीचे, कोटला रेड लाइट, सेवा नगर रेड लाइट, मेहरचंद मार्केट और एंड्रयूज गंज चौक से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

मैराथन में शामिल होने वाले लोगों के लिए स्कोप कॉम्प्लेक्स, दयाल सिंह कॉलेज, सुनहरी पुला और सेवा नगर बस डिपो में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी वाहनों की पार्किंग जेएलएन स्टेडियम के गेट नंबर सात से नौ के अंदर होगी। मैराथन मार्ग पर सड़क किनारे वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||