Image Slider

होमखेलक्रिकेटबदइंतजामी की हद! एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम को नहीं मिला किट

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स के लिए सही साइज का किट नहीं मिल पाया है. टीम इंडिया को रविवार सुबह रवाना होगा है. टीम इंडिया एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ एक मैच खेलेगी. ऐसे में टीम को दो अलग-अलग किट चाहिए. बीसीसीआई ने उम्मीद जताई है कि टीम इंडिया को समय पर किट मिल जाएगा.

Zoom

भारतीय क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम रविवार की तड़के सुबह जापान के लिए रवाना होगी, लेकिन खिलाड़ियों का किट तैयार नहीं हो पाया है. टीम इंडिया सही सलाइज की किट के लिए इंतजार कर रही है. पीटीआई को पता चला है कि खिलाड़ियों की जर्सी को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के किट उपलब्ध कराने वाले जेएसडब्ल्यू इंस्पायर के बीच बातचीत हुई है.

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम रविवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होने वाली है. भारतीय खिलाड़ी 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी मानक पोशाक पहनेंगे. इसके बाद वे 28 सितंबर से शुरू होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए एशियाई खेलों की आधिकारिक पोशाक पहनेंगे.

खिलाड़ियों की किट के साइज में आई है दिक्कत

आईओए के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘क्रिकेटरों की पोशाक के साइज में कुछ समस्या थी, जिसे काफी हद तक ठीक कर लिया गया है. कुछ किटें बची हैं और उन्हें जल्द ही टीम को भेज दिया जाएगा. खिलाड़ियों को दो अलग-अलग पोशाक की जरूरत है.’’इस बीच नागोया में अन्य भारतीय खिलाड़ियों को आवास मिलने में हो रही देरी को देखते हुए बीसीसीआई ने स्वयं होटल की व्यवस्था करने का फैसला किया है. भारतीय महिला टीम हालांकि आईओए द्वारा उपलब्ध कराए गए आवास में रह रही है.

बीसीसीआई ने अपनी तरफ से खिलाड़ियों के लिए बुक हैं होटल

एक सूत्र ने बताया, ‘‘महिला टीम के ठहरने की व्यवस्था में किसी तरह की समस्या नहीं आई. आयोजकों ने पुरुष टीम के लिए जो कमरे उपलब्ध कराए उनमें किट बैग रखने की भी जगह नहीं थी. वहां ज्यादा बड़े होटल नहीं हैं, लेकिन बीसीसीआई ने जापान रवाना होने से कुछ समय पहले ही अपने स्तर पर व्यवस्था कर ली थी.’’

एशियाई खेलों में भाग लेने वाले कुछ खिलाड़ियों को अपने आवास में पहुंचने से पहले घंटों इंतजार करना पड़ा. इस बार एशियाई खेलों ने किसी तरह के खेल गांव की व्यवस्था नहीं है और खिलाड़ियों को क्रूज जहाजों, कंटेनरों और होटलों में ठहराया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||