Image Slider

होमताजा खबरदेशममता बनर्जी ने पलटा गेम, रेजीनगर से ही लड़ेंगे रबीउल, TMC कैंडिडेट का यू-टर्न

Last Updated:

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर सियासी ड्रामा कुछ ही घंटों में पलट गया. ममता बनर्जी गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने सुबह नामांकन वापस लेने का ऐलान किया था. उन्होंने पार्टी के पास आधिकारिक चिह्न नहीं होने और कार्यकर्ताओं पर दबाव का हवाला दिया. लेकिन दोपहर होते-होते उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. रबीउल ने बताया कि ममता बनर्जी से बातचीत के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि वह ममता के नेतृत्व में लड़ाई जारी रखेंगे. यह घटनाक्रम नंदीग्राम में संचिता प्रधान डे के नामांकन वापस लेने के बाद आया है. दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है.

ममता बनर्जी ने पलटा गेम, रेजीनगर से ही लड़ेंगे रबीउल, TMC कैंडिडेट का यू-टर्नZoom

रेजीनगर उपचुनाव में रबीउल आलम चौधरी ने नामांकन वापस लेने का फैसला पलट दिया. (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर शनिवार को सुबह से ही सियासी हलचल तेज थी. ममता बनर्जी के गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने सुबह चुनाव से हटने का ऐलान कर दिया था. वजह भी बताई थी. उन्होंने कहा था कि पार्टी के पास आधिकारिक चुनाव चिह्न नहीं है. साथ ही उनपर कार्यकर्ताओं पर दबाव है. कई कार्यकर्ता इलाके से बाहर चले गए हैं. ऐसे माहौल में चुनाव लड़ना मुश्किल है. लगा कि ममता गुट को नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी बड़ा झटका लग गया. लेकिन कहानी कुछ घंटे में ही बदल गई. दोपहर तक रबीउल ने अपना फैसला पलट दिया. उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे. उनके मुताबिक ममता बनर्जी से बातचीत के बाद उन्होंने अपना फैसला बदला है. अब वह शनिवार से ही चुनाव प्रचार शुरू करने की बात कह रहे हैं.

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार रबीउल के इस यू-टर्न ने पश्चिम बंगाल के उपचुनाव को फिर चर्चा में ला दिया है. नंदीग्राम में ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे पहले ही नामांकन वापस ले चुकी हैं. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया था. लेकिन कुछ ही समय बाद मिलन प्रधान की गिरफ्तारी की खबर सामने आई. रेजीनगर में भी सुबह रबीउल के हटने की खबर आई तो ममता गुट की मुश्किलें बढ़ती दिखीं. फिर ममता से बातचीत के बाद रबीउल ने मैदान में बने रहने का फैसला किया. इसी बीच तृणमूल के नाम और पुराने चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग का आदेश भी पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में है. ममता गुट को अब नया नाम और नया चुनाव चिह्न मिला है.

सुबह कहा था- चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा

रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार सुबह चुनाव से हटने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि इस समय पार्टी के पास आधिकारिक चुनाव चिह्न नहीं है. उनके मुताबिक पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तरह से परेशान किया जा रहा है. कई कार्यकर्ता काम के लिए इलाके से बाहर चले गए हैं. उन्होंने सवाल उठाया था कि ऐसे हालात में वह किसके साथ चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने प्रशासन की ओर से दबाव का भी आरोप लगाया था. इसी वजह से उन्होंने नामांकन वापस लेने का फैसला बताया था.

ममता से बात हुई और बदल गया फैसला

सुबह के बयान के कुछ घंटे बाद रबीउल का रुख बदल गया. उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी से बातचीत के बाद उन्होंने नामांकन वापस लेने का फैसला बदल दिया है. रबीउल ने कहा कि वह ममता के नेतृत्व में लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी का सिर्फ एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहा तो भी वह ममता के प्रतिनिधि के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. उनके मुताबिक ममता बनर्जी ने उन्हें भरोसा दिया है. रबीउल ने कहा कि वह पार्टी के सदस्य हैं और ममता जो कहेंगी वही करेंगे.

About the Author

authorimg

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||