युवराज हत्याकांड:लाश को तीन दिन कार में रखा, फोन का इस्तेमाल कर किया गुमराह; पूर्व सहयोगी आन्या ने इसलिए मारा – Yuvraj Murder Case Body Kept In Car For Three Days Accused Woman Used His Phone To Mislead Family Members
Image Slider
{“_id”:”6aae2d160ac2378d470924d2″,”slug”:”yuvraj-murder-case-body-kept-in-car-for-three-days-accused-woman-used-his-phone-to-mislead-family-members-2026-09-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”युवराज हत्याकांड: लाश को तीन दिन कार में रखा, फोन का इस्तेमाल कर किया गुमराह; पूर्व सहयोगी आन्या ने इसलिए मारा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Yuvraj Murder Case – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गुरुग्राम में 31 वर्षीय युवक युवराज सिंह मनचंदा की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी युवती आन्या वत्स ने युवराज के शव को तीन दिन अपनी कार में रखा और उसे गुरुग्राम के एक सोसाइटी में पार्क कर दिया था।
सवाल उठता है कि क्या इस कार पर सोसाइटी में किसी की नजर नहीं पड़ी और कार से किसी को शव के सड़ने की बदबू नहीं आई थी। तीन दिन कार में रखने के बाद शव को गुरुग्राम में ही एक नाले में फेंक दिया था। दिल्ली पुलिस की लाजपत नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुरुग्राम पहुंचकर सोसाइटी व नाले आदि जगहों को मुआयना किया।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने युवराज को छह सितंबर को गुरुग्राम बुलाया था। युवती ने युवराज की कार एक जगह पार्क करवा दी और फिर उसे अपनी कार में सुनसान जगह पर बहाने से ले गई। युवराज कार में आगे ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठा हुआ था।