उदय भूमि संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में पांच जिलों के अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों के साथ नगर निगम, विकास प्राधिकरण और विभिन्न निदेशालयों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। अचानक हुए तबादलों के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक रहे पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी कुशीनगर बनाया गया है। वहीं मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश को अपर जिलाधिकारी (नगर) अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मथुरा के अपर नगर आयुक्त रहे सौरभ सिंह का तबादला अपर जिलाधिकारी (नगर) कानपुर के पद पर किया गया है। कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी कासगंज बनाया गया है।
चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मथुरा में एसडीएम रहीं कंचन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट के साथ उपसंचालक चकबंदी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद रहे सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त सहारनपुर बनाया गया है। प्रतापगढ़ के एसडीएम रहे जितेन्द्र कटियार को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय लखनऊ भेजा गया है। बरेली विकास प्राधिकरण की सचिव रहीं वंदिता श्रीवास्तव को उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक रहे हिमांशु कुमार गुप्ता को सचिव बरेली विकास प्राधिकरण बनाया गया है। बरेली में एसडीएम रहीं निधि डोडवाल को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। इसी क्रम में शाहजहांपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रहे अजय कुमार त्रिपाठी को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। भदोही के एसडीएम भान सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार के इस फेरबदल में प्रशासनिक, नगर निकाय और विकास प्राधिकरण स्तर पर कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। तबादलों के जरिए अलग-अलग विभागों में नई तैनाती के साथ प्रशासनिक कामकाज को गति देने का प्रयास माना जा रहा है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||




