Image Slider

होमखेलक्रिकेटकभी गेंदबाजों के लिए थे खौफ का दूसरा नाम, अब यमराज बनकर क्यों घूम रहे सहवाग?

Last Updated:

Virender Sehwag Yamraj Look: अपने चौके-छक्के से सालों देश का मनोरंजन करने वाले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग अब डायरेक्ट इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में ही कूद चुके हैं. इस सीरीज में वह यमराज, डॉक्टर और न्यूटन समेत अलग-अलग किरदार में नजर आने वाले हैं. वीरू को रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 को होस्ट करने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इस शो के पहले सीजन की होस्टिंग अश्नीर ग्रोवर ने की थी.

Zoom

यमराज लुक में क्यों नजर आ रहे वीरेंद्र सहवाग?

नई दिल्ली: जब वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक ओपनर्स की लिस्ट बनेगी तो वीरेंद्र सहवाग का टॉप-3 में होना तय है. फॉर्मेट चाहे जो हो वह मैच की पहली गेंद से अपने शॉट्स लगाते थे. उनके स्ट्राइक पर होते अच्छे-अच्छे गेंदबाज घबराते थे. मगर वीरू के कैरेक्टर की एक और खासियत उनका मजाकिया स्वभाव था, जिसे वह आज भी बरकरार रखे हुए हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी यमराज के गेटअप में कई तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं. चल पूछ रहे हैं कि भाई आखिरी माजरा क्या है?

यमराज-न्यूटन और डॉक्टर साब भी बने वीरू
इस वायरल फोटोज की तहकीकात करने जब हम वीरेंद्र सहवाग के इंस्टाग्राम अकाउंट तक पहुंचे तो पता चला बात सिर्फ यमराज तक ही सीमित नहीं है. वहां तो सहवाग न्यूटन भी बने बैठे हैं. जो पेड के नीचे किताब पढ़ रहा है और सेब गिरने का इंतजार कर रहा है. इसके बाद आईसीयू में मरीज से बात करते डॉक्टर के लुक में सहवाग गजब ढा रहे थे. हैरानी तो तब हुई जब वह स्कूल टीचर बनकर बच्चों से उठक-बैठक करवा रहे थे. बाद में पता लगा वीरेंद्र सहवाग तो रिएलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन-2 (Rise And Fall) को होस्ट कर रहे हैं.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||