गाजियाबाद। नगर जोन के थाना पुलिस ने लोगों के गुम, चोरी व लूटे गए मोबाइलों को ट्रेस कर उन्हें बरामद कर मालिकों को सौंपे तो आभार व्यक्त किया। नगर जोन पुलिस ने 555 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को बुलाकर सौंपे गए। पुलिस ने बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 1.55 करोड़ रुपये बताई है। डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि सीईआईआर (सेंट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्ट्रर) पोर्टल पर दर्ज मोबाइल चोरी, गुम या लूटने की शिकायतों को देखते हुए मोबाइल को ट्रेकिंग पर लगाया गया, जब भी वह मोबाइल ऑन किया गया तो उनकी लोकेशन लेकर पुलिस टीम ने जाकर बरामद किया। नेपाल, महाराष्ट्र, पूणे, और दिल्ली एनसीआर समेत अन्य शहर व राज्यों से बरामद किए गए हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



