Image Slider

Last Updated:

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर म्यूजिक कंपोजर अमन पंत ने उन्हें ‘आशीर्वाद का दीया’ गाना समर्पित किया है . पीएम मोदी ने इस खास ट्रिब्यूट के लिए अमन पंत का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस गाने ने उनके दिल को गहराई से छू लिया है . जानिए इस गाने के पीछे की कहानी और बीजेपी के देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की पूरी डिटेल .

Zoom

फोटो साभार-instagram@amanpant02)

नई दिल्ली:  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर देशभर में जश्न का माहौल है . इस खास मौके पर बीजेपी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं . वहीं देश-विदेश से उन्हें बधाइयों के संदेश भी मिल रहे हैं . इसी बीच मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमन पंत ने पीएम मोदी को एक बेहद खास गाना ‘आशीर्वाद का दीया’ डेडिकेट किया है .

पीएम मोदी ने इस स्पेशल ट्रिब्यूट के लिए अमन पंत का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह गाना उनके दिल को गहराई से छू गया है .

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जताया आभार

म्यूजिक कंपोजर अमन पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह गाना शेयर करते हुए लिखा था कि उनकी टीम काफी समय से पीएम मोदी को कुछ स्पेशल डेडिकेट करना चाहती थी . उन्होंने लिखा कि यह गाना देश के लिए उनकी 25 साल की निस्वार्थ सेवा को उनका एक छोटा सा सम्मान है . पीएम मोदी ने भी इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, “कुछ अंदाज बहुत खास होते हैं . ‘आशीर्वाद का दीया’ प्यार का एक ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है . हर आशीर्वाद हमारे प्यारे भारत की सेवा करने के मेरे संकल्प को और मजबूत करता है .”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||