Image Slider

Last Updated:

Ground Report of Kanha Upvan Cow Shelter : सहारनपुर की एक गौशाला सीएम योगी को बहुत प्रिय है. वह यहां खुद आ चुके हैं और तारीफ भी कर चुके हैं. इसके बाद हमने वहां पर गायों के रहन-सहन, उनके रखरखाव और उनके खान-पान को लेकर अच्छे से रियलिटी चेक किया. देखिए क्‍या कहती है ये रिपोर्ट

सहारनपुर : हर कोई जानता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को गायों से कितना प्यार है. यहां तक कि वह खुद सहारनपुर की एक गौशाला में आए थे और जमकर तारीफ की थी. हम बात कर रहे हैं सहारनपुर नगर निगम द्वारा चलाई जा रही कान्हा उपवन गौशाला की. यहां सड़कों पर घूम रही आवारा गायों को रखा जाता है. उनकी हर सुविधा का ध्यान रखने के साथ ही उनके गोबर और गौमूत्र से विभिन्न तरह के उत्पाद भी बनाएं जाते है. हर दिन की नई-नई कोशिशों से इस गौशाला ने देश से लेकर विदेश तक अपना नाम कर लिया है. यहां तक कि गिनीज बुक ऑफ इंडिया में भी इसका नाम दर्ज है.

कैमरा ऑन हुआ तो दौड़ता आया कर्मचारी

सबसे पहले गौशाला के मुख्य द्वार से एंट्री की और वहां की व्यवस्था दिखाने का प्रयास किया कि यहां पर गायों को किस तरह की सुविधा दी जा रही है. यहां मौजूद एक कर्मचारी ने हमसे दावे के साथ कहा कि अगर आप रियलिटी चेक कर रहे हैं तो अच्छे से कीजिए. आपको यहां पर किसी तरह की कोई समस्या नहीं मिलेगी.

ऐसा मिला कुछ हाल

इसके बाद हमने वहां पर गायों के रहन-सहन, उनके रखरखाव और उनके खान-पान को लेकर अच्छे से रियलिटी चेक किया. आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह सफाई का ध्यान रखा गया गया. इस गौशाला में ऐसी कोई खामी नहीं मिली जिससे कि यह साबित होता हो कि योगी की पसंदीदा गौशाला में गायों को अच्छा ट्रीटमेंट नहीं मिलता.

रियलिटी चेक के दौरान गायों को प्रतिदिन की तरह ही नहलाया जा रहा था, उनके नीचे साफ सफाई पहले से थी और उनके खाने के लिए चारा भी ताजा ही काटकर डाला जा रहा था. साथ ही हमने ऐसी गाय को भी ढूंढने का प्रयास किया जो अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो में देखी जाती है कि बीमार अवस्था में पड़ी हो लेकिन वहां पर किसी गाय की स्थिति हमें ऐसी दिखाई नहीं दी. जबकि इस गौशाला में 550 से अधिक संख्याएं हैं. इस रियलिटी चेक में यह सामने आया कि इस गौशाला को क्यों आत्मनिर्भर और सबसे अच्छी गौशाला कहा जाता है.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||