Last Updated:
क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर टक्कर होने की उम्मीद है. दोनों टीमें जापान एशियन गेम्स में एक-दूसरे से भिड़ सकती है. हालांकि, शुरुआती मैचों में ऐसा नहीं होगा क्योंकि दोनों ही टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंची है. ऐसे में अगर सेमीफाइनल या फिर फाइनल में दोनों की टक्कर होने की संभावना दिख रही है.
भारतीय बनाम पाकिस्तान
दरअसल, दोनों ही टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंची है और दोनों अलग-अलग ग्रुप में भी है. ऐसे में क्वार्टर फाइनल में भी दोनों का भिड़ना मुश्किल है. ऐसी स्थिति में सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल का विकल्प बचता है. हालांकि, ये भी तब साफ होगा जब पाकिस्तान की टीम अपने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करें. इसके अलावा दूसरा विकल्प ये है कि अगर सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर नहीं होती है फिर फाइनल में उनका सामना हो सकता है. एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच 1 अक्टूबर और फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.
आखिरी बार कब हुई थी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?
क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर के लिए फैंस बेसब्री से इंताजर में रहते थे. एशियन गेम्स से पहले दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत की बात करें तो इसी साल फरवरी में हुआ था. दोनों टीमें आईसीसी टी20 विश्व कप मैच के लिए श्रीलंका के कोलंबो में मैदान पर उतरी थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा था.
महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की हुई भिड़ंत
हालिया मुकाबले की बात करें तो हाल ही में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान भिड़ंत हुई थी. एशिया कप के लीग स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब को अपने नाम किया.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



