Image Slider

Last Updated:

Ghaziabad ki local news : गाजियाबाद में जमीन खरीदने वालों के लिए नई स्कीम आ गई है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की मधुबन-बापूधाम योजना में 27 भूखंडों की नीलामी होने जा रही है. 25 सितंबर तक इन संपत्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. नीलामी 30 सितंबर को हिंदी भवन, लोहिया नगर में सुबह 11 बजे से होगी. जीडीए की ओएसडी कनिका कौशिक ने बताया कि जिन 27 प्रॉपर्टी की नीलामी होगी, उनमें ग्रुप हाउसिंग के भूखंड, हेल्थकेयर हॉस्पिटल के भूखंड, होटल के भूखंड और मिक्स्ड लैंड यूज के भूखंड शामिल हैं. नीलामी में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं.

गाजियाबाद. अगर आप एनसीआर के गाजियाबाद में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अच्छी खबर है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मधुबन-बापूधाम योजना में विभिन्न श्रेणी के 27 भूखंडों की नीलामी होने जा रही है. इसमें ग्रुप हाउसिंग से लेकर होटल, अस्पताल, व्यावसायिक और मिक्स्ड लैंड यूज के भूखंड शामिल हैं. इच्छुक लोग 25 सितंबर तक इन संपत्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद 30 सितंबर को हिंदी भवन, लोहिया नगर में सुबह 11 बजे से नीलामी होगी. जीडीए की ओएसडी कनिका कौशिक ने बताया कि मधुबन-बापूधाम योजना में यह नीलामी आयोजित की जा रही है. नीलामी में कुल 27 प्रॉपर्टी रखी गई हैं. इनमें ग्रुप हाउसिंग के भूखंड, हेल्थकेयर हॉस्पिटल के भूखंड, होटल के भूखंड और मिक्स्ड लैंड यूज के भूखंड शामिल हैं. हाईस्कूल और डिग्री कॉलेज के लिए भूखंड भी नीलामी में शामिल किए गए हैं. इससे अलग-अलग जरूरत और निवेश के हिसाब से लोगों के पास कई विकल्प उपलब्ध होंगे.

कैसे करें आवेदन

नीलामी में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन GDA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है. ऑफलाइन आवेदन के लिए HDFC बैंक की आरडीसी राजनगर स्थित शाखा से फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 सितंबर 2026 को नीलामी होगी. नीलामी का आयोजन हिंदी भवन लोहिया नगर गाजियाबाद में सुबह 11 बजे से होगा. नीलामी से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0120-4418384 भी जारी किया गया है.

पिछली नीलामी से मिले 100 करोड़

कनिका कौशिक ने बताया कि पिछली नीलामी में प्राधिकरण को करीब 100 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था. इस बार भी अलग-अलग श्रेणी की 27 संपत्तियां नीलामी में रखी गई हैं. मधुबन-बापूधाम योजना के अलावा गाजियाबाद में आने वाले समय में हरनंदीपुरम योजना, क्रिकेट स्टेडियम और एयरोसिटी समेत कई दूसरी परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||