Image Slider

Last Updated:

Mirzapur Box Office Collection: ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद अब बड़े पर्दे पर उतरी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए भले ही डेढ़ हफ्ता बीत चुका हो, लेकिन इसका ‘भौकाल’ जरा भी कम नहीं हुआ है. 12 दिन बाद भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल टाइट है. दूसरे हफ्ते भी फिल्म की शानदार कमाई जारी है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और रवि किशन जैसे सितारों से सजी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. रिलीज के दो हफ्ते बाद भी दर्शकों के बीच फिल्म का जबरदस्त क्रेज है. सीरीज की लोकप्रियता का साफ असर फिल्म की कमाई पर दिख रहा है.

ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अपने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. फिल्म ने देश भर में करीब 6,950 शोज के साथ 5.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है.

दूसरे हफ्ते में चल रही किसी फिल्म के लिए इतने शोज मिलना और इस रफ्तार से कमाई करना यह साबित करता है कि दर्शकों के बीच फिल्म का रोमांच अब भी बरकरार है.फिल्म के अब तक के कुल सफर पर नजर डाली जाए, तो इसके आंकड़े बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

12वें दिन की कमाई को जोड़ने के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 195.70 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुका है. इसका कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 233.14 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ 200 करोड़ के शानदार क्लब में शामिल होने वाली है. फिल्म इस मील के पत्थर तक पहुंचने से बस चंद कदम दूर है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ का देश ही नहीं विदेशों में भी डंका बज रहा है. फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. ओवरसीज मार्केट में ‘मिर्जापुर’ के नाम का डंका बज रहा है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 12वें दिन एक करोड़ रुपये बटोरे, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 48 करोड़ रुपये हो गया है.

इन दोनों आंकड़ों को मिला दिया जाए, तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 281.14 करोड़ रुपये के भारी-भरकम आंकड़े तक जा पहुंचा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही मजबूत पकड़ बनाए हुए है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 281.14 करोड़ के साथ 300 करोड़ के पास पहुंच गया है.

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है. इस सीरीज की शुरुआत साल 2018 में हुई थी. अमेजन प्राइम की इस सीरीज के अबतक कुल 3 सीजन आ चुके हैं और इस की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कहर ढा रखा है.

फिल्म में रवि किशन के अभिनय को काफी सराहा जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ अली फजल और पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर कहर ढा दिया है. मंझे हुए सितारों से सजी फिल्म का सीरीज को बड़े पर्दे पर लाने का प्रयोग जबरदस्त हिट रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||