Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चोट के बाद दमदार वापसी की है. बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में खेल रहे हैं. अब तक खेले गए दोनों मैचों में बुमराह ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. इसके साथ ही उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो भारतीय सरजमीं पर दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं कर पाया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में मोहम्मद नबी को आउट करते ही बुमराह के भारत की धरती पर 50 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे हो गए. इसके साथ ही बुमराह दुनिया के इकलौते ऐसे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय सरजमीं पर 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
तीनों फॉर्मेट के धाकड़ गेंदबाज हैं बुमराह
जसप्रीत बुमराह की बात करें तो उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में धूम मचाए हैं. बुमराह टीम इंडिया के लिए अबतक 52 टेस्ट, 91 वनडे और 97 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं. टेस्ट क्रिकेट में बुमराह के नाम कुल 234 विकेट है, जबकि वनडे में उन्होंने 151 विकेट लिए है. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 123 विकेट झटके हैं.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



