-पंचमणि और उदयगिरि टावर के बीच मंत्री सुनील शर्मा की निधि से लगी हाईमास्ट लाइट, स्थानीय लोगों ने जताया आभार
-वार्ड में कई स्थानों पर कराई जा रही प्रकाश व्यवस्था: कुसुम मनोज गोयल
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कौशांबी क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए पंचमणि टावर एवं उदयगिरि टावर के मध्य बुधवार को हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई। यह हाईमास्ट लाइट स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा की निधि से लगाई गई है। लाइट लगने से क्षेत्र में रात के समय प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही स्थानीय निवासियों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। हाईमास्ट लाइट के लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने बताया कि मंत्री सुनील शर्मा की निधि से वार्ड में विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं।
इसी क्रम में पंचमणि टावर एवं उदयगिरि टावर के मध्य भी हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकाश व्यवस्था मजबूत होने से रात के समय आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहेगी। पार्षद ने कहा कि कौशांबी क्षेत्र में सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका प्रयास है कि वार्ड के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और स्थानीय समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जा सके। उन्होंने विकास कार्यों में सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों का भी आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान पंचमणि टावर के अध्यक्ष करवा एवं महासचिव विनय माहेश्वरी ने कौशांबी में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए पार्षद कुसुम मनोज गोयल की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ स्थानीय निवासियों को मिल रहा है। उन्होंने हाईमास्ट लाइट लगाए जाने को भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं उदयगिरि टावर के अध्यक्ष आशीष मेहरा ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मुख्यमंत्री की ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास योजना का लाभ कौशांबी क्षेत्र को भी मिलेगा। उन्होंने इस योजना को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए पार्षद का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य होने से स्थानीय निवासियों को सुविधाएं मिल रही हैं और कौशांबी के बुनियादी ढांचे में भी सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, वेदांत, परितोष, वरिष्ठ पत्रकार अनिल ठाकुर, मनीष जैन, समाजसेवी एवं पप्पू चौपाल के संस्थापक राकेश जाखोटिया, राजेंद्र, भूपेंद्र, पीबी राय, प्रणय मिश्रा, प्रकाश गिरी, मुकेश, गिरीश बाली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार जारी रखने की आवश्यकता जताई और हाईमास्ट लाइट लगाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


