Image Slider

होमताजा खबरदेशUS में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ‘सहारा’ बना था कर्मवीर, अब पंजाब पुलिस ने दबोचा

Last Updated:

लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के विदेशी नेटवर्क पर पंजाब पुलिस ने एक बड़ी चोट की है. गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत से फरार करवाने और अमेरिका में पनाह देने के आरोपी कर्मवीर देओ को कनाडा से डिपोर्ट होते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया. उसके खिलाफ पहले से एलओसी जारी था, जिसके चलते लैंड होते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया.

US में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'सहारा' बना था कर्मवीर, अब पंजाब पुलिस ने दबोचाZoom

कर्मवीर ने अमेरिका में बिश्नोई गैंग की मदद की थी.

नई दिल्ली. कनाडा से डिपोर्ट किए गए कर्मवीर देओ के भारत पहुंचते ही पंजाब पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया. कर्मवीर देओ पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत से फरार होने में मदद करने का आरोप है. पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर रखा था.

जांच के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई जब अमेरिका में था, तब वह कर्मवीर देओ के घर पर रुका था. अमेरिका में अनमोल बिश्नोई का पंजाबी सिंगरों के साथ डांस और पार्टी करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था. बताया गया कि यह वीडियो कर्मवीर देओ के घर का ही था.

कर्मवीर देओ पर आरोप है कि अमेरिका पहुंचने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टरों को वह शेल्टर देता था और उन्हें कानूनी मदद भी उपलब्ध कराता था. अमेरिका में जब FBI ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो कर्मवीर देओ कनाडा शिफ्ट हो गया था.

अब कनाडा से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस अब उससे बिश्नोई गैंग के नेटवर्क, अनमोल बिश्नोई को कथित तौर पर भारत से बाहर निकालने और विदेश में गैंग के सदस्यों को पनाह देने से जुड़े मामलों में पूछताछ कर रही है.

About the Author

authorimg

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||