मजदूर ने नहीं भरी मोबाइल की किस्त, रिकवरी एजेंट ने बेच दिया उसका खून, उठाकर ले गए फिर…
Image Slider
Last Updated:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लेबर ने जब मोबाइल फोन की किस्त नहीं भर पाया तो रिकवरी एजेंट उसे उठाकर लेकर चले गए और फिर उसका खून निकालकर बेच दिया. यही नहीं रिकवरी एजेंटों ने उसके परिजनों से पैसे की भी डिमांड की.
लखनऊ में रिकवरी एजेंट ने लेबर का बेच दिया खून.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन की किस्त न देने पर मजदूर से बर्बरता की गई है. रिकवरी एजेंटों ने मजदूर नेवल कुमार को अगवा कर लिया और चार दिन तक बंधक बनाए रखा. इस दौरान रिकवरी एजेंटों ने मजदूर के शरीर से जबरन एक यूनिट खून निकलवाया. मजदूर के परिजनों से किस्त के 2799 रुपए ऑनलाईन वसूल लिए. नेवल को छोड़ने के लिए उसके परिवार से 12 हजार रुपये की डिमांड की गई थी. नेवल के परिवार ने निगोहां थाने में तहरीर दी है. पुलिस में शिकायत के बाद एजेंटों ने नेवल को छोड़ दिया. डीसीपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है. रिकवरी एजेंट शुभम सिंह और दो अज्ञात पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थाना निगोहां पुलिस.
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…