पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित
आपको बता दें कि पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक गयाजी में आयोजित होगा. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से जारी इन पैकेजों में पिंडदान अनुष्ठान, पंडा-पुजारी की सेवाएं, पूजन सामग्री, ट्रांसपोर्ट, होटल में ठहरने और भोजन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. कुछ पैकेजों में गयाजी के साथ राजगीर और नालंदा घूमने का ऑप्शन भी दिया गया है.
पटना से गयाजी तक पिंडदान का पैकेज
पहला पैकेज, एक दिवसीय यात्रा के लिए है. इसमें पटना से श्रद्धालुओं को गयाजी ले जाने और वापस लाने की सुविधा मिलेगी. पटना शहर के 10 किलोमीटर क्षेत्र जैसे पटना रेलवे स्टेशन या पटना हवाई अड्डे से पिकअप की सुविधा दी जाएगी. सेडान या हैचबैक कार से यात्रा कराई जाएगी.
इस पैकेज में पुनपुन घाट पर पिंडदान, पिंडदान शुल्क और पूजन सामग्री के साथ गयाजी में फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट पर पिंडदान की सुविधा शामिल है. बजट एसी से लेकर थ्री स्टार होटल तक में ठहरने और शाकाहारी दोपहर के भोजन की व्यवस्था रहेगी. इसकी कीमत एक से चार यात्रियों की संख्या और होटल श्रेणी के अनुसार ₹14,550 से ₹30,650 तक है.
दो दिन में पिंडदान के साथ राजगीर-नालंदा भी घूम सकेंगे
दूसरा पैकेज, एक रात और दो दिन का है. इसमें पटना से पिकअप और ड्रॉप के साथ पुनपुन घाट और गयाजी में पिंडदान से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी. पूजन सामग्री, होटल में ठहरने और शाकाहारी नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था भी पैकेज में शामिल है. खास बात यह है कि इस यात्रा में श्रद्धालुओं को राजगीर के विश्व शांति स्तूप और नालंदा के प्राचीन अवशेषों का भ्रमण भी कराया जाएगा. हालांकि स्मारक या पर्यटन स्थलों के प्रवेश टिकट पैकेज में शामिल नहीं हैं. इसकी कीमत ₹18,850 से ₹40,700 तक है.
सिर्फ गयाजी के लिए भी पैकेज
अगर आपका मकसद सिर्फ गयाजी पहुंचकर पिंडदान करना है, तो तीसरा पैकेज बेस्ट होगा. इसमें गयाजी रेलवे स्टेशन, गयाजी हवाई अड्डे या 15 किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित पूजा स्थल से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी. श्रद्धालुओं को फल्गु नदी पर तर्पण, विष्णुपद मंदिर में पिंडदान और अक्षयवट पर पिंडदान कराया जाएगा. पंडाजी की सेवाएं, पिंडदान शुल्क, पूजन सामग्री, आवास और शाकाहारी दोपहर का भोजन भी इसमें शामिल है. इसकी कीमत ₹11,250 से ₹25,250 तक है.
देर रात या सुबह पिंडदान करने वालों के लिए अलग पैकेज
कई श्रद्धालु देर रात, सुबह या शाम के समय पिंडदान अनुष्ठान करना पसंद करते हैं. ऐसे लोगों के लिए चौथा पैकेज तैयार किया गया है. यह भी एक रात और दो दिन का है. इसमें गयाजी रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे या पूजा स्थल से पिकअप और ड्रॉप, कार, होटल में ठहरने तथा शाकाहारी दोपहर और रात के भोजन की सुविधा शामिल है. फल्गु नदी पर तर्पण, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट पर पिंडदान की व्यवस्था भी रहेगी. इसकी कीमत ₹16,000 से ₹39,500 तक है.
पिंडदान के साथ राजगीर-नालंदा की सैर
पांचवें पैकेज में गयाजी के साथ राजगीर और नालंदा घूमने का मौका मिलेगा. यह भी एक रात और दो दिनों का है. गयाजी रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे या 15 किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित पूजा स्थल से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा मिलेगी. इसमें परिवहन, पिंडदान से जुड़ी सेवाएं, पूजन सामग्री, होटल में ठहरने और भोजन की सुविधा शामिल है. श्रद्धालुओं को राजगीर के विश्व शांति स्तूप और नालंदा के प्राचीन अवशेषों का भ्रमण भी कराया जाएगा. यहां भी पर्यटन स्थलों के प्रवेश टिकट पैकेज में शामिल नहीं हैं. इसकी कीमत ₹16,550 से ₹32,850 तक है.
गयाजी नहीं पहुंच सकते तो घर बैठे ई-पिंडदान
जो श्रद्धालु किसी कारण से गयाजी नहीं पहुंच सकते, उनके लिए भी व्यवस्था की गई है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से ऑनलाइन ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध कराया गया है. इसकी कुल कीमत ₹23,000, जीएसटी सहित निर्धारित है. इस पैकेज में विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट और फल्गु नदी पर पिंडदान या तर्पण, पंडित-पुरोहित की सेवाएं, पूजन सामग्री और दक्षिणा शामिल है. अनुष्ठान की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी और इसकी पेन ड्राइव श्रद्धालु को उपलब्ध कराई जाएगी.
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
पितृपक्ष मेले के दौरान इन पैकेजों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए श्रद्धालु बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट पर जा सकते हैं. बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए 8544418408 और 8294307690 पर संपर्क किया जा सकता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



