Jayant Chaudhari: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच ‘चवन्नी’ वाले बयान पर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव पर एक बार फिर पलटवार किया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गठबंधन के दौरान बंद कमरों में हुई गुप्त बातें यदि उन्होंने सार्वजनिक कर दीं, तो उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के लिए खड़ा होना भी मुश्किल हो जाएगा.
जयंत चौधरी आखिर अखिलेश को क्यों बोले कि मुंह खोल दिया तो खड़े नहीं पाओगे.
दरअसल, सोमवार को रालोद चीफ जयंत चौधरी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इसमें उन्होंने अपनी पार्टी की यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बात कर रहे थे. उन्होंने सीट शेयरिंग फॉर्मूले से लेकर एनडीए गठबंधन को लेकर बात की. इसी दौरान किसी जर्निलिस्ट ने उनसे अखिलेश के चवन्नी वाले बयान, एनडीए में रालोद सीट शेयरिंग और चौधरी चरण सिंह के सम्मान को लेकर कही गई बात पर पलटवार किया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अखिलेश हल्की बात कर रहे हैं. जब हम गठबंधन में थे, तब पर्दे के पीछे हमारी क्या बातें हुईं, मैं सम्मान की वजह से कुछ नहीं बोल रहा हूं. अगर मुंह खोल दिया तो अखिलेश यहां भी खड़ा होने लायक नहीं बच पाएंगे.
Delhi: Union MoS and RLD National President Jayant Chaudhary says, “There are 403 seats in Uttar Pradesh. Uttarakhand will also go to polls, and we will contest there as well. But across all 403 seats, it will be a united campaign by the NDA and all its constituent partners. Our… pic.twitter.com/JfPvxejs6R
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



