रात में गहरी नींद में सो रही थीं दो सगी बहनें, तभी आया काला नाग, फिर डॉक्टर भी नहीं बचा सके जान
Image Slider
Last Updated:
राजौरी में सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बहनें रात के समय घर में सो रही थीं, तभी सांप ने उन्हें डस लिया. परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
जब सांप ने दोनों बहनों को काटा, उस वक्त वे सो रही थीं. (सांकेतिक तस्वीर)
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट इलाके से दिल दहला देने वाली त्रासदी सामने आई है, जहां एक ही परिवार की दो मासूम सगी बहनों की जिंदगी सांप के जहर ने हमेशा के लिए छीन ली. रात के सन्नाटे में जब दोनों बहनें अपने कमरे में गहरी नींद में सो रही थीं, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने बिस्तर पर पहुंचकर दोनों को डस लिया.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…