Image Slider

होमखेलक्रिकेटकौन हैं शमी के क्रिकेटर भाई मोहम्मद कैफ, जिन पर लगा है रेप का आरोप

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबादज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने कथित तौर पूर से रेप का आरोप लगाया है. कैफ भी शमी की तरह एक क्रिकेटर हैं और बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं. महिला ने आरोप लगाया है कि कैफ ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया है.

Zoom

मोहम्मद शमी और मोहम्मद कैफ

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. मोहम्मद कैफ भी अपने भाई की तरह एक क्रिकेटर हैं. कैफ पर लखनऊ की एक महिला ने कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि कैफ ने उन्हें शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया. दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं मोहम्मद शमी के क्रिकेटर भाई मोहम्मद कैफ.

कौन हैं मोहम्मद कैफ?

मोहम्मद कैफ भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई हैं. कैफ भी एक क्रिकेटर हैं. राइट आर्म मीडियम पेसर कैफ ने साल 2021 में बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. घरेलू क्रिकेट में कैफ अब तक कुल 14 फर्स्ट क्लास, 9 लिस्ट ए और 1 टी20 मैच खेल चुके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैफ ने 43 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि लिस्ट ए में उनके नाम 12 विकेट हैं. इसके अलावा कैफ निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की भी क्षमता रखते हैं, लेकिन रेप जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद अब कैफ का करियर खतरे में है.

क्या है मोहम्मद कैफ का पूरा मामला?

मोहम्मद कैफ पर जिस महिला ने रेप का आरोप लगाया है, वह तलाकशुदा हैं. उनका एक बच्चा भी है. महिला ने अपनी तहरीर में कैफ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह एक एयरलाइंस में केबिन क्रू के तौर पर काम करती थीं, लेकिन कैफ ने उन्हें शादी का झांसा देकर उनकी नौकरी छुड़वा दी. कथित शिकायत में महिला ने कहा कि कैफ ने आईपीएल ऑक्शन के बाद उनसे शादी का वादा किया था.

शिकायत में आगे बताया गया है कि शमी के भाई ने लगातार महिला को अलग-अलग जगहों पर बुलाकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से मुकर गए. फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस पूरे मामले में अभी शमी या उनके भाई कैफ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||