Image Slider

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां वाल्मीकि समाज के लोगों का मुसलमान नाइयों ने बाल काटने से इनकार कर दिया. हालांकि पुलिस की हस्तक्षेप के बाद एक नाई ने बाल काटे तो अब उसका समाज से बहिष्कार करने का ऐलान किया गया है.

Zoom

मुसलमान नाइयों ने वाल्मीकि समाज के लोगों का बाल काटने से किया इनकार. (एआई इमेज)

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में वाल्मीकि समाज के लोगों के बाल और हजामत ना काटने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. वाल्मीकि समाज के लोगों का आरोप है कि मुस्लिम नाइयों ने उनके बाल काटने से इनकार कर दिया. बाल ना काटने के मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिससे विवाद की पुष्टि हुई है. इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया है. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद एक नाई ने बाल तो काटे. लेकिन इसके बाद उस नाई को समाज से बहिष्कार की धमकी दिए जाने का आरोप है.

विवाद के दौरान उसकी दुकान भी बंद करा दी गई. पूरा मामला निगोही ब्लॉक की ग्राम पंचायत जिंदपुरा का है. वाल्मीकि समाज के ग्रामीणों का कहना है कि वे भी हिंदू समाज का हिस्सा हैं और उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाल काटने से इनकार किए जाने के बाद उन्होंने विरोध जताया. विरोध के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा. बताया गया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद एक मुस्लिम नाई लोगों ने वाल्मीकि समाज के व्यक्ति के बाल काट दिए.

इसके बाद स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब संबंधित नाई को समाज से बहिष्कृत करने और उसका तलाक कराने तक की धमकी दिए जाने का आरोप सामने आया. उसकी दुकान भी बंद करा दी गई. ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि अगर सभी नागरिक समान हैं, तो उनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है? हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की वीडियो के माध्यम से पुष्टि हो गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को किसी भी तरह का उपद्रव नहीं करने की हिदायत दी. फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत है. प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद को बढ़ावा न देने की अपील की है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||