Image Slider

लोनी। पुलिस ने बंद मकान में चोरी करने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए गहने, 2800 रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। मामले में इनके दो साथी पहले ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि सुंदर विहार कॉलोनी निवासी माधव मिश्रा छह सितंबर को परिवार के साथ शाहदरा फिल्म देखने गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और 21 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। अगले दिन तड़के करीब साढ़े तीन बजे परिवार घर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। मामले में पूजा मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने दस सितंबर को मुठभेड़ के बाद आकिब निवासी लिसाड़ी, मेरठ और ध्यान सिंह निवासी डाबर तालाब को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उन्होंने अपने दो साथियों के नाम बताए। शनिवार को पुलिस ने सभापुर अंडरपास के पास से राज मोहम्मद उर्फ राजू और आदिल निवासी डाबर तालाब को गिरफ्तार कर लिया।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||